प्रियंका ने वी कैन.. का पहला लुक शेयर किया

Priyanka shared the first look of We Can ..
प्रियंका ने वी कैन.. का पहला लुक शेयर किया
प्रियंका ने वी कैन.. का पहला लुक शेयर किया
हाईलाइट
  • प्रियंका ने वी कैन.. का पहला लुक शेयर किया

मुंबई, 13 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने शुक्रवार को अपनी अगली फिल्म वी कैन बी हीरोज से अपना पहला लुक शेयर किया।

अभिनेत्री ने ट्विटर पर फर्स्ट लुक शेयर किया, तस्वीर में अभिनेत्री हमेशा की तरह तेज और शक्तिशाली नजर आ रही हैं। वह एक सफेद शर्ट और भूरे रंग की स्कर्ट पहने हुए नजर आ रही हैं। शेयर तस्वीर में वह फिल्म के शॉट में एक फ्यूचरिस्टिक प्रयोगशाला में दिखाई दे रही है।

उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, वाऊ! आखिरकार ये आ गया। वी कैन बी हीरोज का पहला लुक जारी। इसे रॉबर्ट रॉड्रिक द्वारा निर्देशित किया गया है और यह इस नए साल नेटफिलिक्स में रिलीज होने वाला है।

वी कैन बी हीरोज में प्रेडो पास्कल, क्रिश्चियन स्लेटर और बॉयड होलोकॉक भी हैं।

एवाईवी-एसकेपी

Created On :   13 Nov 2020 5:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story