दैनिक भास्कर हिंदी: नहीं रही रणबीर कपूर की दादी, 87 की उम्र में दुनिया छोड़ गई राजकपूर की पत्नी कृष्णा राजकपूर

October 1st, 2018

डिजिटल डेस्क, मुंबई। हिंदी सिनेमा के बेमिसाल एक्टर राजकपूर की पत्नी कृष्णा राजकपूर ने आज सुबह अंतिम सांस ली। 87 साल की कृष्णा राज कपूर ने लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनके निधन से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है।