रणवीर और दीपिका का न्यू एयरपोर्ट लुक, जीत रहा है फैंस का दिल

बॉलीवुड रणवीर और दीपिका का न्यू एयरपोर्ट लुक, जीत रहा है फैंस का दिल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। फैशनेबल कपल की रेस में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हमेशा ही कुछ नया लेकर आते हैं। बॉलीवुड में सबसे लोकप्रिय जोड़ियो में से एक दीप-वीर कई बार अपने स्टाइलिश लुक से फैंस का दिल जीतते नजर आते हैं। उनके सुपर कूल एयरपोर्ट लुक्स से लेकर रेड कार्पेट अपीयरेंस तक, उनकी हर आउटिंग कुछ नया स्टाइल और परफेक्शन लेकर आती है। दोनों को हाल ही में स्पॉट किया गया है, वह अपने शानदार एयरपोर्ट लुक में सबको शौक कर रहें थे। दीपिका ने मैचिंग पैंट के साथ स्टनिंग शॉर्ट व्हाइट ट्यूनिक पहनी थी। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने इसे सफेद जूतों के साथ पेयर किया। जबकि, रणवीर ने एक ओवरसाइज़्ड प्रिस्टिन व्हाइट टी और ब्लैक ट्रैक पैंट्स को चुना। उन्होंने भी स्नीकर्स से अपने लुक और शानदार बनाया। यहां देखें कपल खास अंदाज।

Created On :   1 March 2022 7:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story