रणवीर सिंह की कार को बाइक ने टक्कर मारी, अभिनेता सुरक्षित

Ranveer Singhs car hit by bike, actor safe
रणवीर सिंह की कार को बाइक ने टक्कर मारी, अभिनेता सुरक्षित
रणवीर सिंह की कार को बाइक ने टक्कर मारी, अभिनेता सुरक्षित
हाईलाइट
  • रणवीर सिंह की कार को बाइक ने टक्कर मारी
  • अभिनेता सुरक्षित

मुंबई, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की कार को बांद्रा में एक बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। हालांकि अभिनेता को चोट नहीं आई और वह सुरक्षित हैं।

घटना के बाद, अभिनेता कार में हुए नुकसान को देखने नीचे उतरे और कुछ ही मिनट के बाद वहां से चले गए।

फोटोग्राफर विराल भयानी ने अपने सत्यापित इंस्टाग्राम से घटना का वीडियो पोस्ट किया, एक बाइक की बांद्रा में रणवीर सिंह की कार को टक्कर मारने से छोटी सी दुर्घटना हो गई। हमने बाद में उन्हें अन्य बिल्डिंग में प्रवेश करते हुए स्नैप किया।

भयानी के शेयर किए वीडियो में रणवीर पैपराजी को हाथ हिलाते देखे जा सकते हैं।

आरएचए/एएनएम

Created On :   15 Oct 2020 4:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story