रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया पर डूडल कपूर को किया पेश

Riddhima Kapoor introduced Doodle Kapoor on social media
रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया पर डूडल कपूर को किया पेश
रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया पर डूडल कपूर को किया पेश

मुंबई, 15 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने सोमवार को अपने परिवार में एक नए सदस्य को शामिल करने की खबर को सोशल मीडिया पर साझा किया। यह सदस्य एक डॉगी है, जिसका नाम डूडल रखा गया है।

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के साथ रिद्धिमा ने परिवार के इस नए खास सदस्य का परिचय सबसे कराया। अपने पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, परिवार में शामिल एक नया सदस्य-डूडल कपूर।

डूडल के अलावा कपूर परिवार के पास एक इंग्लिश मास्टिफ भी है। कुछ दिनों पहले अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी एक तस्वीर साझा की थीं, जिसमें वह रणबीर के इस डॉगी के साथ खेलते व उसे पुचकारते नजर आ रही थीं।

रिद्धिमा फिलहाल मुंबई में रहकर अपनी मां नीतू कपूर संग वक्त बिता रही हैं। 30 अप्रैल को पिता के निधन के कुछ दिनों बाद वह यहां पहुंची थीं।

Created On :   15 Jun 2020 1:03 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story