रितेश देशमुख ने अपने पिता को उनके पुण्यतिथि पर याद किया
By - IANS News |14 Aug 2020 7:30 PM GMT
रितेश देशमुख ने अपने पिता को उनके पुण्यतिथि पर याद किया
मुंबई, 15 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख ने शुक्रवार को अपने पिता विलासराव देशमुख को उनकी 8 वीं पुण्यतिथि पर याद किया।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने दिवंगत पिता के साथ एक तस्वीर साझा की, जिसमें उन्होंने लिखा, अपनी मुस्कान से दुनिया बदलें। दुनिया को अपनी मुस्कान न बदलने दें। मिस यू पापा।
रितेश की पत्नी अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने भी अपने ससुर को याद किया।
उन्होंने लिखा, सबसे प्यारे पापा, आपके जैसा दूसरा कभी नहीं होगा। वी मिस यू।
विलासराव देशमुख महाराष्ट्र में दो बार मुख्यमंत्री रहे हैं। 2012 में कई ऑर्गन फेल होने के कारण उनकी मौत हो गई थी।
एवाईवी
Created On :   14 Aug 2020 7:30 PM GMT
Next Story