सेलेना ने पूर्व प्रेमी जस्टिन बीबर की पत्नी हैली को दिया समर्थन!

Selena gomez Supports Ex-Boyfriend Justin Biebers Wife Hailey!
सेलेना ने पूर्व प्रेमी जस्टिन बीबर की पत्नी हैली को दिया समर्थन!
सेलेना ने पूर्व प्रेमी जस्टिन बीबर की पत्नी हैली को दिया समर्थन!

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। पॉप स्टार सेलेना गोमेज ने इंस्टाग्राम पर लाइव वीडियो पोस्ट कर अपने प्रशंसकों से आग्रह किया है कि वे दूसरी महिलाओं पर टिप्पणियां करने बंद करें। मॉडल हैली बीबर को ट्रोर्ल्स का सामना तब से करना पड़ रहा है। जब से सेलेना ने अपना नया गाना लूज यू टू लव मी रिलीज किया। इसके बाद भारी ट्रोलिंग के मद्देनजर सेलेना ने यह अनुरोध किया।

सेलेना का नाया गाना हार्टब्रेक पॉप सांग के रूप में देखा जा रहा है। अधिकतर प्रशंसकों का यह मानना है कि यह गाना हैली के पति व सेलेना के पूर्व प्रेमी पॉप स्टार जस्टिन बीबर के साथ साझा किए गए उनके संबंधों के संदर्भ में है।

डेली मेल की खबर के अनुसार, 27 वर्षीय सेलेना का 2010 से 2017 तक जस्टिन बीबर के साथ अफेयर रहा। जिसके बाद बेबी हिटमेकर (गाना गाने वाले) जस्टिन को हैली का साथ मिला और अब वह उनकी पत्नी हैं। गाने के रिलीज के बाद हैली को व्यापक ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा था, जिसके बाद पॉप स्टार सेलेना को मजबूरन मॉडल का बचाव करने के लिए आगे आना पड़ा।

अपने इंस्टाग्राम लाइव वीडियो में सेलेना ने अपने प्रशंसकों को ट्रोलिंग को बंद करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि गाने को मिल रहे समर्थन से मैं बेहद खुश हूं। हालांकि, मैं दूसरी महिलाओं पर टिप्पणियां करने के खिलाफ हूं। इसलिए मेरा सभी से अनुरोध है यदि आप मेरे प्रशंसक हैं, तो चाहे कोई भी परिस्थिति क्यों ना हो कृपा कर के आप किसी के साथ अभद्रता ना करें।

--आईएएनएस

Created On :   25 Oct 2019 7:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story