शाहिद कपूर बने एशिया के सबसे ‘सेक्सिएस्ट एशियन मैन, ट्विटर पर शेयर की खुशी

Shahid Kapoor becomes most sexiest asian man in eastern eye survey
शाहिद कपूर बने एशिया के सबसे ‘सेक्सिएस्ट एशियन मैन, ट्विटर पर शेयर की खुशी
शाहिद कपूर बने एशिया के सबसे ‘सेक्सिएस्ट एशियन मैन, ट्विटर पर शेयर की खुशी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ब्रिटेन के वीकली न्यूजपेपर ईस्टर्न ऑय ने ‘सेक्सिएस्ट एशियन मैन 2017’ के लिए सर्वे किया था। इस सर्वे में बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर को सबसे टॉप पोजिशन पर वोट किया गया है। इस पोल में शाहिद को ऋतिक रोशन और पाकिस्तानी सिंगर जायन मलिक से भी ज्यादा वोट्स मिले हैं।

शाहिद ने अपने हैंडसम और सेक्सी लुक से ऋतिक और जायन को भी पछाड़ दिया। बता दें कि ऋतिक दूसरे स्थान पर हैं, तो वहीं जायन तीसरे स्थान पर हैं। इस पोल में विवान डिसेना, आशीष शर्मा, फवाद खान भी थे। 

बीते तीन सालों से ऋतिक रोशन इस पोल में सबसे पहले स्थान पर थे। इस बार शाहिद कपूर ने उन्हें ट्रोल कर लिया है। शाहिद कपूर ने इस बात की खुशी जाहिर करते हुए ट्विटर पर लिखा, कि “वाह!! आप सभी को मेरा धन्यवाद. ये सब आपके प्यार और सपोर्ट के कारण मुमकिन हो पाया है। आप सभी को मेरा ढेर सारा प्यार.”

हाल ही में ईस्टर्न ऑय ने इस साल की सेक्सिएस्ट एशियन वुमन का पोल भी कंडक्ट किया था, जिसमें दीपिका पादुकोण को पछाड़ते हुए प्रियंका चोपड़ा सबसे पहले पायदान पर रहीं। इसी साल शाहिद को फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में की गई दमदार एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला।

शाहिद की दीपिका पादुकोण के साथ अपकमिंग फिल्म "पद्मावती" भी विवादों में घिरी है। इस फिल्म में शाहिद राजा रतन सिंह के किरदार में दिखाई देंगे। शाहिद फिल्म में कई जगह पर शर्टलेस दिखेंगे। इस खिताब के जितने के बाद दावे के साथ कहा जा सकता है कि शाहिद कपूर का जलवा फैंस के दिलों में कायम है।

Created On :   14 Dec 2017 7:25 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story