मई में होगी सोनम कपूर की शादी, मुंबई में आनंद संग लेंगी फेरे

मई में होगी सोनम कपूर की शादी, मुंबई में आनंद संग लेंगी फेरे

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अगले महीने अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी कर रही हैं। लंबे समय से उनकी शादी की डेट कंफर्म नहीं हो पा रही थी लेकिन अब सूत्रों ने तारीख का ऐलान कर दिया है। सोनम और आनंद 6 और 7 मई को मुंबई में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। 



मुंबई में होगी शादी


दरअसल सोनम कपूर के होने वाले पति आनंद आहूजा का घर दिल्ली में है इसलिए दोनों मुंबई में शादी करने के बाद दिल्ली में भी एक ग्रैंड रिसेप्शन देंगे। हालांकि इसके पहले दोनों की फैमिली जयपुर या उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहती थी। उनकी शादी को लेकर ये भी खबर थी कि दोनों स्विट्जरलैंड में शादी के बंधन में बंधेगे लेकिन जानकारी के मुताबिक अब दोनों मुंबई में ही शादी करेंगे।

 


शादी की तैयारियों में जुटी कपूर फैमिली


शादी की तारीफ फिक्स होने के बाद कपूर फैमिली जोरों-शोरों से तैयारियों में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक शादी बांद्रा या जुहू के होटल में हो सकती है। इस शादी में करीब 150 लोग शामिल होंगे। बताया जा रहा है मेहमानों की संख्या ज्यादा होने की वजह से मुंबई में शादी की जा रही है क्योंकि इतने लोगों को स्विट्जरलैंड ले जाना मुश्किल हो रहा था। दोनों की फैमिली के बुजुर्गों को वहां जाने में परेशानी होती इसलिए शादी की लोकेशन मुंबई तय की गई। खबर है कि करीना कपूर, दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर को शादी का निमंत्रण भेज दिया गया है।

 

 

‘वीरे दी वेडिंग’ में नजर आएंगी सोनम


सोनम कपूर शादी के बाद फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में नजर आएंगी। दरअसल सोनम और करीना कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ 18 मई को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब 1 जून को रिलीज होगी। एकता कपूर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। 

Created On :   16 April 2018 3:00 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story