तेजस्वी प्रकाश ने नागिन के सेट पर किया प्री बर्थडे सेलिब्रेट, वीडियो वायरल 

तेजस्वी प्रकाश का बर्थडे तेजस्वी प्रकाश ने नागिन के सेट पर किया प्री बर्थडे सेलिब्रेट, वीडियो वायरल 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। तेजस्वी प्रकाश  इन दिनो सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। तेजस्वी और करण कुंन्द्रा के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है, उनके फैंस उन पर दिल खोल कर प्यार लुटाते नजर आते हैं। तेजस्वी इन दिनों एकता कपूर के नागिन शो की शूटिंग में बिजी चल रही हैं। नागिन 3 में तेजस्वी को दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं, हाल ही में सेट से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे वे मीडिया के साथ प्री बर्थडे सेलिब्रेट करते नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि, तेजस्वी का बर्थडे 10 जून को आता है। फैंस और मीडिया ने उनके बर्थडे से पहले ही  सेलिब्रेट कर लिया। तेजस्वी ने मीडिया को केक भी खिलाया। इस मौके पर तेजस्वी काफी खुश नजर आ रही थी, खबरे है कि तेजस्वी अपने  बर्थडे के बाद अपने बॉयफ्रेंड करण कुंन्द्रा के साथ वैकेशन पर जा सकती हैं। यहां देखें कपल का ये वीडियो।

 

Created On :   8 Jun 2022 11:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story