गेम ऑफ थ्रोन्स का ये एक्टर है दुनिया का सबसे शक्तिशाली इंसान

गेम ऑफ थ्रोन्स का ये एक्टर है दुनिया का सबसे शक्तिशाली इंसान

 

डिजिटल डेस्क, मनीला। मशहूर टीवी सीरीज "गेम ऑफ थ्रोन्स" के चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। इस टीवी सीरीज में सेरे ग्रेगोर "द माउंटेन" का किरदार निभाने वाले अभिनेता हैफबर जूलियस बोजर्नसन को इस साल का वर्ल्ड्स स्ट्रॉंगेस्ट मैन चुना गया है। उन्होंने फिलीपींस की राजधानी मनीला में आोयजित ये प्रतियोगिता जीत ली है। 

                  

 

सोशल मीडिया पर कहा, शुक्रिया 

उन्होंने फोटो शेयरिंग वेबसाइट इंस्टाग्राम पर लिखा, "मुझे इस पूरे सफर के दौरान समर्थन देने के लिए मैं अपने परिवार, सभी दोस्तों और सारे प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।" खबरों के मुताबिक, बोजर्नसन 2019 में इस टीवी सीरीज के आखिरी सीजन में भी नजर आएंगे। 

                 

 

आखिरी सीजन में भी आएंगे नजर

एचबीओ की हिट टीवी सीरीज गेम ऑफ थ्रोन्स में बोजर्नसन की इंट्री चौथे सीजन के बाद हुई थी। इस टीवी सीरीज में उन्होंने खलनायक सेरे ग्रेगोर का किरदार निभाया है, जिसके बाद वो दुनिया भर में मशहूर हो गए थे। 6 फुट 9 इंच लंबे और 397 पौंड के बोजर्नसन एक प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर हैं और इससे पहले भी साल 2015 और 2016 में वो यूरोप के सबसे मजबूत आदमी के तौर पर चुने जा चुके हैं। 

Created On :   7 May 2018 12:18 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story