यह समय स्वतंत्र और लोक कलाकारों के लिए महत्वपूर्ण : हरभजन मान

This time is important for independent and folk artists: Harbhajan Mann
यह समय स्वतंत्र और लोक कलाकारों के लिए महत्वपूर्ण : हरभजन मान
यह समय स्वतंत्र और लोक कलाकारों के लिए महत्वपूर्ण : हरभजन मान

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। लोकप्रिय पंजाबी गायक, अभिनेता और निर्माता हरभजन मान का मानना है कि संगीत किसी भी कठिनाई को सहन करने में मदद देता है। साथ ही ये हमेशा सुनने वाले में आशा का भाव देते हैं।

उन्होंने आईएएनएस को बताया, लॉकडाउन के इस मुश्किल समय में चुनौतियां और अनुभव व्यक्तिगत स्तर पर भिन्न हो सकते हैं, लेकिन मेरा मानना है कि कलाकारों के पास अब समय है कि वे एक कदम पीछे जाएं और अपनी कलात्मकता को नए रचनात्मक तरीकों से आजमाएं। संगीत एक ऐसी चीज है जो किसी भी कठिनाई को सहन करने की ताकत देती है। जब तक गानों में मौजूद संवेदनाएं अपने श्रोताओं के साथ गूंजती रहती हैं, विशेष रूप से इस तरह के चुनौतीपूर्ण समय में, हमेशा आशा की किरण बनी रहती है।

मान को टिन रंग और यादां रह जानियां जैसे अपने गानों के लिए जाना जाता है।

मान ने लॉकडाउन के बीच अपना गाना चुप - द साइलेंस जारी किया है। उन्हें लगता है कि यह समय स्वतंत्र और लोक कलाकारों के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि लोगों के पास अब विभिन्न प्रकार के संगीत सुनने का समय है।

मान ने लोक संगीत और इसके कलाकारों का समर्थन करने के लिए लेट्स फोक टुगेदर नाम की एक ऑनलाइन संगीत श्रृंखला के साथ हाथ मिलाया है। वो कहते हैं, भारतीय उद्योग में स्वतंत्र संगीत और लोक संगीत अब महत्वपूर्ण हो गया है क्योंकि नई फिल्म संगीत रिलीज को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है। कठिन परिस्थितियों में यह देखना महत्वपूर्ण है कि अभी यह एक ऐसा समय है जब विभिन्न प्रतिभाशाली लोगों का नया संगीत सुना जा सकता है।

Created On :   7 May 2020 1:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story