- श्रीलंका के साथ होने वाली सीरीज के लिए गेल, एडवडर्स की विंडीज टीम में वापसी
- देश में अब तक लगाए जा चुके हैं कोरोना टीके के 1 करोड 37 लाख 56 हजार 940 डोज
- सऊदी प्रिंस सलमान ने दी थी पत्रकार खशोगी को पकड़ने या हत्या करने की मंजूरी: अमेरिका
- भारत ने चीन से कहा, गतिरोध वाली सभी जगहों से हटें सेनाएं, तभी घटेगी सीमा पर सैनिकों की तैनाती
- केरल विस चुनाव : हैरान करने वाली हो सकती है कांग्रेस की सूची
मशहूर अभिनेत्री रीता भादुड़ी का निधन, बॉलीवुड और टीवी कलाकारों में शोक की लहर
डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय टेलीविजन की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस रीता भादुड़ी का आज मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, वो बीते 10 दिनों से मुंबई के सुजय अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थीं। किडनी में इन्फेक्शन के चलते उन्हें सुजय अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां आज सुबह उनका निधन हो गया। रीता ने टीवी के अलावा कई फिल्मों में भी काम किया है। वो फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकारा थीं।
एक्टर शिशिर शर्मा ने दी सोशल मीडिया पर जानकारी
एक्टर शिशिर शर्मा ने फेसबुक पर पोस्ट कर उनके निधन की जानकारी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में लिखा, 'हमें यह बताते हुए काफी दुख हो रहा है कि रीता भादुड़ी अब हमारे बीच नहीं रहीं। उनका अंतिम संस्कार 17 जुलाई की दोपहर 12 बजे अंधेरी ईस्ट, क्रिमेशन ग्राउंड, पारसी वाडा रोड मुंबई में किया जाएगा। हमें काफी दुख है कि हमने एक शानदार इंसान को हमारे बीच से खो दिया... हम सबके लिए वह मां की तरह थीं, हम आपको मिस करेंगे मां।'
रीता का सफर
लखनऊ में जन्मी रीता हाल ही में स्टार भारत के शो "निमकी मुखिया' में दादी का किरदार निभा रही थीं। इसके अलावा रीता 'अमानत', 'कुमकुम', 'छोटी बहू', 'हसरतें' जैसे कई शोज़ में अहम भूमिका निभा चुकी हैं। उन्होंने टीवी सीरियलों के अलावा 'जूली', 'अनुरोध', 'फूलन देवी', 'घर हो तो ऐसा', 'बेटा', 'लव', 'रंग', 'दलाल', 'तमन्ना' और 'मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं' जैसी कई फिल्मों में भी काम किया है।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।