पंकज उधास अंतिम संस्कार: आज पंचतत्व में विलीन हो जाएंगे पद्मश्री पंकज उधास, बेटी नायाब ने दी अंतिम संस्कार की पूरी जानकारी

आज पंचतत्व में विलीन हो जाएंगे पद्मश्री पंकज उधास, बेटी नायाब ने दी अंतिम संस्कार की पूरी जानकारी
  • आज पंचतत्व में विलीन हो जाएंगे पद्मश्री पंकज उधास
  • बेटी नायब ने दी सिंगर के अंतिम संस्कार की पूरी जानकारी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अपनी गजलों से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले बेहद मशहूर गायक पंकज उधास ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। बीते दिन, 26 फरवरी को 73 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। उनके निधन से म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री समेत उनकी गजलों के दीवाने आम आदमी भी सदमे में हैं। खूबसूरत आवाज का धनी यह मशहूर सिंगर लंबे समय से कैंसर से पीड़ित था। उनके निधन से म्युजिक जगत में एक ऐसा खालीपन आया है जो शायद ही कभी भर पाएगा। एक जमाना ऐसा था जब उनकी मधुर आवाज में गाया गाना या गजल महफिल में चार चांद लगा दिया करते थे। आज मंगलवार को सिंगर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसकी जनकारी खुद सिंगर की बेटी ने शेयर की है।

बेटी नायाब ने दी पंकज उधास के अंतिम संस्कार की जानकारी

बता दें कि, गजल गायक पंकज उधास आज पंचतत्वों में विलिन हो जाएंगें। दिवंगत गजल गायक की बेटी नायाब उधास ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर उनके अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी शेयर की। नायाब ने लिखा, "पद्मश्री पंकज उधास की प्रेमपूर्ण स्मृति में, बहुत भारी मन से, हम आपको लंबी बीमारी के कारण 26 फरवरी 2024 को उनके निधन की सूचना देते हुए दुखी हैं। अंतिम संस्कार मंगलवार, 27 फरवरी को दोपहर 3 से 5 बजे तक होगा, स्थान: हिंदू श्मशान, वर्ली (मुंबई) लैंडमार्क ऑपोजिट, फोर सीजन्स: डॉ. ई म्यूज़ रोड वर्ली, उधास परिवार।"

यह भी पढ़े -गजल गायकी के शहंशाह ने कर दी आंखें नम, अपने चाहने वालों को 'उदास' कर गए पंकज

इन सेलेब्स ने भी पंकज उधास के निधन पर जताया शोक

अजय देवगन और जॉन अब्राहम ने गजल सिंगर पंकज उधास को याद कर भावुक हुए। इसके अलावा मनोज बाजपेयी, रितेश देशमुख, माधुरी दीक्षित नेने, अभिषेक बच्चन, अर्जुन रामपाल, सनी देओल, अनुपम खेर, सोनू निगम, अनुराग ठाकुर और अन्य ने भी पंकज उधास को याद किया और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

यह भी पढ़े -पंकज उधास के निधन से बॉलीवुड में शोक; सोनू निगम, शंकर महादेवन, माधुरी दीक्षित, अनूप जलोटा ने जताया दुःख

इन हिट गजलों को दी आवाज

पंकज उधास गजल गायिकी की दुनिया में हमेशा याद किया जाएगा। बता दें कि, पंकज उधास 'चिट्ठी आई है' गजल से फेम मिला था। यह गजल उन्होंने 1986 में रिलीज हुई फिल्म 'नाम' में गाई थी। इसके अलावा उन्होंने 'ये दिल्लगी', 'फिर तेरी कहानी याद आई', 'चले तो कट ही जाएगा' और 'तेरे बिन' जैसी कई गजलों को अपनी आवाज दी।

इन अवॉर्ड्स से सम्मानित हुए पंकज

पंकज उधास ने सिंगिंग की दुनिया का एक बड़ा नाम हैं। अपनी बेहतरीन आवाज के लिए उन्हें कई अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया। इनमें पद्मश्री (2006), महाराष्ट्र गौरव अवॉर्ड (2012), फिल्म 'नाम' के गीत 'चिट्ठी आई है' के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर कैटेगिरी में फिल्मफेयर अवॉर्ड (1988) से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें एल.एस. गाल अवॉर्ड (1985), संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड (2003) और इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन एकेडमी (IIFA) अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़े -पीएम मोदी, शीर्ष केंद्रीय मंत्रियों, यूपी सीएम ने 'भारतीय संगीत के प्रतीक' के निधन पर शोक जताया

Created On :   27 Feb 2024 5:05 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story