Bigg Boss 19: प्रणीत मोरे ने सलमान खान के सामने फरहाना को लेकर कही ऐसी बात, अमाल मलिक ने तान्या मित्तल पर कसा तंज

प्रणीत मोरे ने सलमान खान के सामने फरहाना को लेकर कही ऐसी बात, अमाल मलिक ने तान्या मित्तल पर कसा तंज
इस वीकेंड के वार में विजय वर्मा और फातिमा सना शेख अपनी फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ के प्रमोशन के लिए बिग बॉस आए हैं। इस एपिसोड के हालिया रिलीज प्रोमो में प्रणीत मोरे ने फरहाना और अमाल मलिक ने तान्या मित्तल पर तंज कस दिया।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शो बिग 19 धीरे धीरे ये शो फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। नए नए ट्वीस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहा है। 'वीकेंड का वार' एपिसोड की घरवालों के ड्रामे और विवाद चर्चा में हैं। कभी किसी के बीच दोस्ती टूट रही है, तो कभी नए रिश्तों की शुरुआत हो रही है। लेकिन हफ्ते भर की भसड़ के बाद सभी को वीकेंड के वार का इंतजार होता है। क्योंकि शो के होस्ट सलमान खान आते हैं और प्रतियोगियों की हफ्तेभर की रिपोर्ट पेश करते हैं। इस एपिसोड में विजय वर्मा और फातिमा सना शेख अपनी फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ के प्रमोशन के लिए आए। इस एपिसोड के हालिया रिलीज प्रोमो में प्रणीत मोरे ने फरहाना और अमाल मलिक ने तान्या मित्तल पर तंज कस दिया।

क्या प्रणीत चाहते हैं फरहाना शो से बाहर जाए?

रियलिटी शो के प्रोमो में सलमान खान ने प्रणीत को एक टास्क दिया, जिसमें उन्हें एक शायरी को सुनकर किसी एक शख्स का नाम लेना था। शायरी में लिखा था ‘ना दिल है, ना अक्ल, चल मुख्य द्वार से निकल।’ इसके जवाब में प्रणीत ने फरहाना का नाम लिया। लेकिन फरहाना ने गुस्सा होने की बजाय इस बात को हंसी में टाल दिया।

तान्या को लेकर अमाल ने क्या कहा?

आगे प्रोमो में अमाल ने भी तान्या मित्तल को पकाऊ लड़की कहा। यह बात अमाल ने गाना गाकर कही। इस गाने को सलमान और शो के बाकी कंटेस्टेंट ने खूब एंज्वॉय किया।

वीकएंड पर कौन होगा शो से बाहर

'बिग बॉस 19' के वीकएंड का वार एपिसोड में डबल एविक्शन होने की बात कही जा रहा है। खबरों के मुताबिक इस बार कुनिका सदानंद को घर से बेघर किया जाएगा। इसके अलावा मालती चाहर का नाम भी लिया जा रहा है।

Created On :   23 Nov 2025 4:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story