- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार...
फैक्ट चेक: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के बीच नहीं तोड़ी गई महात्मा गांधी की प्रतिमा, पश्चिम बंगाल से जुड़ा है सच

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर फोटो तूल पकड़ती जा रही है। फोटो में महात्मा गांधी की टूटी हुई प्रतिमा नजर आ रही है। कुछ यूजर्स इसे अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर बांग्रादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार से जोड़ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि पड़ोसी मुल्क में कट्टरपंथियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि, सच्चाई कुछ और ही है। रिवर्स सर्च में पता चला कि यह घटना पश्चिम बंगाल की है जहां विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रतिमा तोड़ी गई थी।
सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है वायरल?
'Anuj Porwal' नामक सोशल मीडिया यूजर ने वायरल तस्वीर अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर कर लिखा कि आज बांग्लादेशियों ने गांधी जी की प्रतिमा से उनका सिर काट कर प्रतिमा के पास रख दिया। बापू जी ने इनको 55 करोड़ रुपये देने के लिए भूख हड़ताल की थी। उन्होंने हिंदुओं से पूर्ण अहिंसा की मांग की थी और मुसलमानों को अपने धर्म की रक्षा के अधिकारों का समर्थन किया था। कितने दयालु हैं बंग्लादेशी।
क्या है वायरल पोस्ट के पीछे की सच्चाई?
वायरल पोस्ट के पीछे की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने गूगल लेंस पर वायरल तस्वीर सर्च की। ऐसा करने पर हमें बीजेपी पश्चिम बंगाल का आधिकारिक एक्स अकाउंट मिला। यहां पर महात्मा गांधी की खंडित प्रतिमा का पोस्टर शेयर किया गया है। 16 जनवरी 2026 को शेयर किए गए पोस्ट में लिखा है कि कल की हिंसा के दौरान चाकुलिया में महात्मा गांधी की मूर्ति को नुकसान पहुंचाया गया। राष्ट्रपिता का सिर काट दिया गया और पूरी रात जमीन पर पड़ा रहा, जबकि प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया। सुबह तक, इसे चुपचाप हटा दिया गया।
Created On :   22 Jan 2026 2:47 PM IST












