फैक्ट चेक: बस से उतार कर युवती को मारते शख्स का वीडियो वायरल, 2023 की घटना को सांप्रदायिक एंगल दे कर किया जा रहा पेश

बस से उतार कर युवती को मारते शख्स का वीडियो वायरल, 2023 की घटना को सांप्रदायिक एंगल दे कर किया जा रहा पेश
  • पुराना वीडियो हालिया घटना के नाम पर वायरल
  • रिवर्स सर्च में सामने आई सच्चाई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज कल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से फैल रहा है। क्लिप में साफ-साफ देखा जा सकता है कि एक शख्स, काले रंग के कपड़े पहने युवती को मार रहा है। इसके अलावा कुछ अन्य लोग भी एक व्यक्ति को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह घटना हाल फिलहाल की है। आपको बता दें कि, यह वीडियो साल 2023 से इंटरनेट पर मौजूद है। इससे यह साफ होता है कि कुछ यूजर्स सोशल मीडिया पर भ्रम फैला रहे हैं।

सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है वायरल?

एक फेसबुक यूजर ने वायरल वीडियो अपने अकाउंट पर शेयर कर सांप्रदायिक दावा किया। यूजर ने लिखा, मेरा अब्दुल अलग है वाली लड़की के बाप ने अब्दुल के साथ भागती बेटी की अच्छे से मरम्मत कर दी और अब्दुल को भी रेल दिया। आजकल की हिन्दू लड़कियों को ऐसा ही बाप चाहिए।

यह भी पढ़े -क्या सरकार ने समोसे और जलेबी जैसे स्नैक्स के लिए स्वास्थ्य चेतावनी बोर्ड लगाने का आदेश जारी किया है? जानें वायरल दावे का सच

क्या है वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई?

वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने क्लिप के स्क्रीनशॉट्स निकाले। इसके बाद उन्हें गूगल लेंस की मदद से सर्च किया ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। ऐसा करने पर हमें 'Digital Bhoomi' नाम का यूट्यूब चैनल मिला। इस चैनल पर वीडियो दो साल पहले, 22 जून 2023 को शेयर किया गया। यहां से मिली जानकारी के मुताबिक, वीडियो में नजर आ रही युवती की पिटाई उसके पिता कर रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि पिता ने बेटी को एक दोस्त के साथ देख लिया था जिसके चलते वह गुस्से से आग बबूला हो उठे।

Created On :   6 Aug 2025 12:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story