- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- एक शख्स के कांवड़ियों के ट्रक के...
फैक्ट चेक: एक शख्स के कांवड़ियों के ट्रक के नीचे कूदने का वीडियो वायरल, हाल फिलहाल की नहीं है घटना

- कांवड़ियों के वाहन के नीचे कूदा आदमी
- वीडियो जम कर हो रहा वायरल
- रिवर्स सर्च में पता चली क्या है सच्चाई
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। क्लिप में एक शख्स को कांवड़ियों से भरे ट्रक के नीचे कूदते हुए देखा जा सकता है। यूजर्स वीडियो को अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर रहे हैं कि एक मुस्लिम व्यक्ति ने कांवड़ियों को ले जा रहे वाहन के नीचे कूद कर आत्महत्या कर ली। लोगों इस घटना को उत्तर प्रदेश के देवबंद का बता रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो हाल फिलहाल में लिया गया है। आपको बता दें कि, यह दावा झूठा है। हमने अपनी जांच में पाया कि यह घटना साल 2017 की है।
सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है वायरल?
'Sachchidananda' नामक फेसबुक यूजर ने अपने अकाउंट पर वायरल वीडियो शेयर कर लिखा, कल सहारनपुर के देवबंद में “वाहिद” नामक शख्स की, कांवड़ के ट्रक के नीचे आकर मौत हो गई। दंगा शुरु ही हुआ था, कि पुलिस के हाथ एक विडियो लगा। ये विडियो कांवड़ यात्रा की विडियो बनाते हुए एक लड़के के कैमरे में कैद हो गई।इस विडियो में साफ दिख रहा है कि यह शख्स भाग कर ट्रक के पहियों के नीचे खुद लेट गया, और मौके पर ही इसकी मौत हो गई। गंभीर सवाल यह है कि वो शख्स “वाहिद” था, उसने ऐसा क्यों किया?? किसने उसको कहा ऐसा करने के लिए?? जरा सोचिए कि अगर बदकिस्मती से ये विडियो ना होता तो क्या होता?? सरकार को चाहिए कि इस घटना के तह तक जाएं और पर्दे के पीछे से इस तरह के खेल चलाने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाय। ये कांवड़ यात्रा को लगातार बदनाम करने की साजिशों की एक कड़ी है। “आखिर कौन है जो हिंदुओं को ‘आतंकी’ घोषित करने के प्रयास में लगा हुआ है। अगर इस सवाल पर गहराई से सोचा जाय, तो उत्तर खुद ही मिल जाएगा।
क्या है वायरल पोस्ट के पीछे की सच्चाई?
वायरल वीडियो की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने क्लिप का स्क्रीनशॉट निकाला और उसे गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। ऐसा करने पर हमें जागरण की वेबसाइट मिली जहां वायरल वीडियो के संबंध में खबर पब्लिश की गई थी। 18 जुलाई 2017 की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड को जोडने वाले जिले सहारनपुर में आज उस समय खलबली मच गई जब मुस्लिम युवक अचानक कांवडियों की ट्रक के नीचे कूद गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सहारनपुर के देवबंद के मोहल्ला लहसवाड़ा में आज मुस्लिम युवक अचानक कांवडियों के ट्रक के नीचे कूद गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां पर लोग पूरा माजरा समझ पाते इससे पहले ही वहां भीड़ जमा हो गई और हंगामे के आसार बन गए। इसके बाद भारी पुलिसबल ने समय रहते स्थिति संभाल ली।
Created On :   24 July 2025 1:40 PM IST