Fake News: हैदराबाद दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने पीटा? वीडियो वायरल, जानें क्या है सच

Accused in rape case thrashed by cops video viral hyderabad female doctor case
Fake News: हैदराबाद दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने पीटा? वीडियो वायरल, जानें क्या है सच
Fake News: हैदराबाद दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने पीटा? वीडियो वायरल, जानें क्या है सच

डिजिटल डेस्क। हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत के बाद एक बार फिर महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े होने लगे हैं। जनता आरोपियों को जल्द सजा देने का कह रही है। इस घटना के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिसकर्मी एक शख्स को डंडों से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा कि शख्स हैदाराबाद में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म का आरोपी है।

फेसबुक पर वीडियो को Zabed Miah ने शेयर किया है। कैप्शन बंगाली भाषा में लिखा है। जिसका हिंदी अनुवाद है, प्रियंका रेड्डी के साथ बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। इन जानवरों को फांसी होनी चाहिए। इनके पोस्ट को 600 से ज्यादा लोग शेयर कर चुके हैं। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

क्या है सच? 
भास्कर हिंदी ने अपनी पड़ताल में पाया कि वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। यह वीडियो आंध्रप्रदेश के चित्तूर जिले है। पड़ताल में हमें द हिंदू की एक खबर मिली जो 27 नवंबर 2019 को प्रकाशित हुई। न्यूज के अनुसार आरोपी ने एक दस साल की लड़की से रेप किया था। जिसे पुलिस ने पीटा था। 

साफ है कि वायरल वीडियो आंध्रप्रदेश के चित्तूर का है। इसका हैदराबाद में हुए घटनाक्रम से कोई लेना-देना नहीं है। 

Created On :   4 Dec 2019 6:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story