Fake News: क्या वायरल हो रहा वीडियो ऋषि कपूर के निधन एक दिन पहले शूट किया गया ?

Actor rishi kapoor last video before he passed away old video viral with false claim know the truth
Fake News: क्या वायरल हो रहा वीडियो ऋषि कपूर के निधन एक दिन पहले शूट किया गया ?
Fake News: क्या वायरल हो रहा वीडियो ऋषि कपूर के निधन एक दिन पहले शूट किया गया ?

डिजिटल डेस्क। अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का गुरुवार सुबह 67 साल की उम्र में कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया। जिससे उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी मौत के कुछ घंटों बाद ही कपूर के बगल में गाने वाले एक व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

वीडियो में ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए दिख रहे हैं। वही लड़का उनकी फिल्म "दीवाना" का गाना "तेरे दर से दिल अब्बाद रहा" गाता हुए नजर आ रहा है। ऋषि कपूर बाद में उस लड़के को आशीर्वाद भी देते हैं। दावा किया जा रहा कि मुंबई के अस्पताल में भर्ती कपूर का यह आखिरी वीडियो था। 

किसने किया शेयर?
ट्विटर पर इस वीडियो को अभिनेती नगमा ने शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक इनके पोस्ट को  दो हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके थे।

                              

क्या है सच?
भास्कर हिंदी टीम ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो पुराना है। वीडियो में दिख रहे शख्स स्वेटर पहने हुए हैं। यह साफ है कि मुंबई में तापमान 30 डिग्री के पार है, तो वीडियो पुराना है। वहीं पड़ताल में हमें यूट्यूब पर एक वीडियो मिला। जिसे Dheeraj Kumar Sanu ने 3 फरवरी 2020 को अपलोड किया था। 

 

धीरज ने ऋषि कपूर के साथ अपनी सेल्फी को फेसबुक पर चार फरवरी को शेयर भी किया था।

                             

 

वहीं बता दें कि ऋषि कपूर को फरवरी के पहले सप्ताह में मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया था। यह वीडियो उनके मरने से एक दिन पहले शूट नहीं किया गया था। वहीं वीडियों में दिख रहा शख्स डॉक्टर नहीं बल्कि एक वार्ड बॉय है। 
 

Created On :   1 May 2020 12:09 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story