Fake News: क्या गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कश्मीर को हिंदू बहुल बनाएंगे? जानें क्या है सच

Amit shah making kashmir hindu majority vhp cadre fake news report viral know the truth
Fake News: क्या गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कश्मीर को हिंदू बहुल बनाएंगे? जानें क्या है सच
Fake News: क्या गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कश्मीर को हिंदू बहुल बनाएंगे? जानें क्या है सच

डिजिटल डेस्क। फेसबुक पर इन दिनों हिंदुस्तान टाइम्स के नाम पर एक न्यूज का स्क्रीनशॉट काफी वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विश्व हिंदू परिषद से कश्मीर को हिंदू बहुल राज्य बनाने की बात कही है। इस स्क्रीनशॉट में 1 अप्रैल 2020 की तारीख है और बाइलाइन में नीरज चौहान का नाम भी है।

किसने किया शेयर?
फेसबुक पर खबर की स्क्रीनशॉट को Uzair Ahmed Ghazali ने शेयर किया है। न्यूज के शीर्षक में लिखा है कि वीएचपी कैडर से बोले अमित शाह हम कैसे एक राज्य को मुस्लिम बहुल रहने की इजाजत दे सकते हैं, जबकि पूरा भारत हिंदू बहुल है। हम चार साल में कश्मीर की डेमोग्राफी को बदल देंगे। 

                                                                

क्या है सच?
भास्कर हिंदी टीम ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल स्क्रीनशॉट फर्जी है। हिंदुस्तान टाइम्स ने ऐसी कोई भी खबर प्रकाशित नहीं की है। न्यूज में पत्रकार नीरज चौहान का नाम है। उन्होंने खुद इस बात का खंडन किया है। चौहान ने स्क्रीनशॉट को फर्जी बताया है। वहीं हमें अमित शाह की ऐसी कोई खबर नहीं मिले जिसमें उन्होंने कश्मीर को हिंदू बहुल बनाने की बात कही हो। 

निष्कर्ष: यह साफ है कि वायरल स्क्रीनशॉट फर्जी, गृहमंत्री अमित शाह ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।
 

 

 

Created On :   8 April 2020 9:25 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story