हिमाचल प्रदेश का नहीं बल्कि सिक्किम का है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हिमस्खलन का वीडियो

Avalanche video going viral on social media is not from Himachal Pradesh but from Sikkim
हिमाचल प्रदेश का नहीं बल्कि सिक्किम का है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हिमस्खलन का वीडियो
फैक्ट चेक हिमाचल प्रदेश का नहीं बल्कि सिक्किम का है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हिमस्खलन का वीडियो

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक पहाड़ से बर्फ तेजी से गिरती दिखाई दे रही है। वीडियो में यह यह भी नजर आ रहा है कि कुछ लोग नीचे गिरते बर्फ के साथ फिसल रहे हैं। वहीं पहाड़ के नीचे कई लोग बदहवास हालत में खड़े व कुछ चीखते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर कुछ यूजर्स ने इस हिमाचल के कुल्लू मनाली का वीडियो बताया है।

एक ट्विटर यूजर ने लिखा,  "हिमाचल प्रदेश कुल्लू मलानी में कल शाम 5 बजे के बाद हुए भीषण हिमस्खलन में ने मचाई भारी नुकसान। कई लोगों के मरने की आशंका. बर्फ पर खड़े होकर ले रहे थे। 

पड़ताल - हमने वीडियो की सच्चाई जानने के लिए इसको रिवर्स सर्च किया। जिसमें हमें यह वीडियो आजतक चैनल के यूट्यूब अकाउंट पर मिला। जिसे 4 अप्रैल 2023 को पोस्ट किया गया था। इस वीडियो में बताया गया है कि यह वीडियो सिक्किम का है।

जिस समय यह भयावह हिमस्खलन हुआ था उस समय लगभग हर मीडिया आउटलेट्स ने इसे कवर किया था और इसे सिक्किम में हुआ हिमस्खलन बताया था। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक वीडियो सिक्किम में 4 अप्रैल,2023 में हुए हिम स्खलन का है। जो कि पूर्वी सिक्किम में गंगटोक-नाथुला रोह पर माइल 14 के पास हुआ था। इस दुखद हादसे पर उस समय देश की पीएम मोदी समेत और भी कई राजनीतिक हस्तियों ने दुख जाहिर किया था। 

इस तरह हमने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो में दिख रहा हिमस्खलन का वीडियो हिमाचल प्रदेश के कुल्लू का नहीं बल्कि सिक्किम राज्य के गंगटोक-नाथुला रोड का है। इसे गलत दावे के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर शेयर किया जा रहा है।  

Created On :   28 April 2023 1:51 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story