Fake News: भाजपा विधायक ने अंबेडकर की प्रतिमा को गिरवाया? वीडियो गलत दावे के साथ वायरल

Bjp mla bulldoze lenin statue in tripura old video viral with false claim
Fake News: भाजपा विधायक ने अंबेडकर की प्रतिमा को गिरवाया? वीडियो गलत दावे के साथ वायरल
Fake News: भाजपा विधायक ने अंबेडकर की प्रतिमा को गिरवाया? वीडियो गलत दावे के साथ वायरल

डिजिटल डेस्क। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लोगों जेसीबी ट्रक से एक प्रतिमा को गिराते हुए नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को भाजपा विधायक करणी सिंह ने गिराया है। 

किसने किया शेयर?
ट्विटर पर वीडियो को अजमत सुल्तान ने शेयर किया है। पोस्ट पर कैप्शन है, 'विनाश काले विपरीत बुद्धि, बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा गिराते बीजेपी नेता। भाजपा विधायक करणी सिंह की इस हरकत पर क्या कहेगे मोदी जी। इन वीडियो को इतना वायरल करो की ये पूरा भारत देख सके जय भीम। 

क्या है सच?
भास्कर हिंदी टीम ने अपनी पड़ताल में पाया कि वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। पड़ताल में हमें The Indian Express की एक खबर मिली। जिसके मुताबिक वीडियो त्रिपुरा का है। जहां राज्य में 25 साल बाद बीजेपी शासन वापस आने की खुशी में उनके कार्यकर्ता और समर्थकों द्वारा रूसी क्रांतिकारी व्लादिमीर लेनिन की प्रतिमा को गिराया था।

निष्कर्ष: यह साफ है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं का लेनिन की प्रतिमा गिराने का वीडियो गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। 


 

 

Created On :   28 Jan 2020 11:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story