Fake News: मोदी सरकार की आलोचना करने पर भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल तरणजीत सिंह को किया गिरफ्तार ?, जानें वायरल दावे का सच

Fake News: Indian Army Lieutenant General Taranjit Singh arrested for criticizing Modi government? Know the truth of viral claim
Fake News: मोदी सरकार की आलोचना करने पर भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल तरणजीत सिंह को किया गिरफ्तार ?, जानें वायरल दावे का सच
Fake News: मोदी सरकार की आलोचना करने पर भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल तरणजीत सिंह को किया गिरफ्तार ?, जानें वायरल दावे का सच

डिजिटल डेस्क। सोशल मीडिया पर भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल तरणजीत सिंह को लेकर एक बड़ा दावा किया जा रहा है। दावे में कहा जा रहा है कि, लेफ्टिनेंट जनरल तरणजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। दावे में आगे कहा गया है कि तरणजीत सिंह को मोदी सरकार की आलोचना करने पर राष्ट्र द्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 

किसने किया शेयर?
कई ट्विटर और फेसबुक यूजर ने पोस्ट कर यही दावा किया है।

क्या है सच?
भास्कर हिंदी की टीम ने पड़ताल में पाया कि, सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा गलत है। इंटरनेट पर हमें ऐसी कोई खबर नहीं मिली, जिससे पुष्टि होती हो कि हाल ही के दिनों में भारतीय सेना के किसी भी अधिकारी को राष्ट्रद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

अलग-अलग की वर्ड सर्च करने से ANI की एक रिपोर्ट हमें मिली। इस रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय सेना ने खुद एक बयान जारी कर सोशल मीडिया पर किए जा रहे इस दावे को फेक बताया है। भारतीय सेना ने अपने बयान में कहा है कि पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तानी सेना एक फेक सोशल मीडिया कैंपेन चला रही है। इसमें सेना के वरिष्ठ अधिकारी तरणजीत सिंह के खिलाफ गलत दावे किए जा रहे हैं। ये सभी दावे निराधार हैं।

निष्कर्ष : सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा गलत है। लेफ्टिनेंट जनरल तरणजीत सिंह को मोदी सरकार की आलोचना करने पर राष्ट्र द्रोह के आरोप में गिरफ्तार नहीं किया गया है। 

Created On :   4 Oct 2020 9:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story