- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- Fake News: RBI ने लॉन्च किए 60,125...
Fake News: RBI ने लॉन्च किए 60,125 और 1000 रुपए के नए सिक्के, जानें क्या है वायरल फोटो के साथ किए जा रहे दावे का सच
![Fake News: RBI launches new coins of 60,125 and 1000 rupees, know what is the truth of the claim being made with viral photo Fake News: RBI launches new coins of 60,125 and 1000 rupees, know what is the truth of the claim being made with viral photo](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2020/07/fake-news-rbi-launches-new-coins-of-60125-and-1000-rupees-know-what-is-the-truth-of-the-claim-being-made-with-viral-photo_730X365.jpg)
डिजिटल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक फोटो काफी वायरल हो रही है। इस फोटो में कुछ नए तरह के सिक्के दिखाई दे रहे हैं। वायरल फोटो के साथ यह दावा किया जा रहा है कि, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 60 रुपए, 75 रुपए, 100 रुपए, 200 रुपए, 125 रुपए, 500 रुपए और 1000 रुपए के नए सिक्के लॉन्च किए हैं।
किसने किया शेयर?
कई फेसबुक और ट्विटर यूजर ने इस फोटो को इसी दावे के साथ शेयर किया है कि, RBI ने नए सिक्के लॉन्च किए हैं।
60 rupees,75 rupees,100 rupees,200 rupees,
— Jtv (@Jtv46507779) July 20, 2020
125 rupees,500 rupees 1000 rupees coin
Recently lunched by RBI (20.07.2020) pic.twitter.com/mp18k5BZIq
क्या है सच?
भास्कर हिंदी टीम ने पड़ताल में पाया कि, वायरल फोटो के साथ किया जा रहा दावा गलत है। हमें इंटरनेट पर भी ऐसी कोई खबर नहीं मिली। जिससे इस बात की पुष्टि होती हो कि, RBI ने नए सिक्के लॉन्च किए हैं। RBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी हमें नए सिक्कों से जुड़ा कोई अपडेट नहीं मिला है।
निष्कर्ष : सोशल मीडिया पर वायरल हो रही नए सिक्कों की फोटो फर्जी है। RBI ने कोई भी नया सिक्का लॉन्ज नहीं किया है।
Created On :   28 July 2020 7:25 AM GMT