राहुल और प्रियंका गांधी ने योगी का समर्थन नहीं किया, फर्जी है वायरल तस्वीर 

Rahul and Priyanka Gandhi did not support Yogi, viral picture is fake
राहुल और प्रियंका गांधी ने योगी का समर्थन नहीं किया, फर्जी है वायरल तस्वीर 
फर्जी खबर राहुल और प्रियंका गांधी ने योगी का समर्थन नहीं किया, फर्जी है वायरल तस्वीर 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा की एक चौंकाने वाली तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। दोनों के हाथ में एक बुकलेट देखने को मिल रही है, जिसके उपर लिखा है, ‘आएंगे तो योगी ही’। वायरल तस्वीर में उनके माथे लाल रंग का एक गोल टीका भी दिखाई दे रहा है।

कई लोग इस फोटो को मजाक मान रहे हैं, लेकिन वहीं कुछ लोग इसे सच मान बैठे हैं। उदाहरण के लिए एक फेसबुक यूजर ने टिप्पणी करते हुए लिखा, “बिल्कुल सही कहा आप दोनों ने”। कई लोग तो यह भी सोचने लगे कि राहुल और प्रियंका योगी की जी की तरफदारी क्यों कर रहे हैं।

क्या है तस्वीर का सच
वायरल तस्वीर को गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च करने के बाद हमें पता चला कि तस्वीर के पीछे का मामला ही कुछ और है। असली तस्वीर में राहुल और प्रियंका के हाथ में दिख रहे बुकलेट पर लिखा है, ‘भर्ती विधान युवा घोषणा पत्र’। इसके अलावा उनके माथे पर भी कोई टीका लगा नहीं दिख रहा है।

दरअसल यह तस्वीर 21 जनवरी 2022 को ली गई थी जब कांग्रेस ने आगामी यूपी आम चुनाव के लिए यूथ मेनिफेस्टो जारी किया था। और इस दिन पार्टी ने लोगों को 20 लाख सरकारी नौकरी देने का वादा भी किया था। 

इस तस्वीर को राहुल गांधी ने अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया था। वायरल हो रही तस्वीर को यहीं से उठा कर एडिट किया गया है जिसमें किसी सॉफ्टवेयर की सहायता से लिखा गया है ‘आएंगे तो योगी ही’। दोनो के माथे पर भी लाल टीका जोड़ा गया है। इन सब रिपोर्ट से यह बात साफ हो जाती है कि वायरल हो रही तस्वीर फर्जी है और इसे गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। 

Created On :   25 Jan 2022 12:50 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story