Fake News: क्या राहुल गांधी ने दी इरफान खान के परिवार को श्रद्धांजलि?

Rahul gandhi tweet tribute actor irrfan khan family fact check news channel wrong translation
Fake News: क्या राहुल गांधी ने दी इरफान खान के परिवार को श्रद्धांजलि?
Fake News: क्या राहुल गांधी ने दी इरफान खान के परिवार को श्रद्धांजलि?

डिजिटल डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) के निधन पर कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस बीच सोशल मीडिया पर न्यूज नेशन चैनल के स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ट्विटर पर इरफान खान के बजाय उनके परिवार वालों को श्रद्धांजलि दी है। न्यूज नेशन के स्क्रीनशॉट के अनुसार राहुल ने अपने ट्वीट में लिखा है कि, हम सब उन्हें मिस करेंगे, इरफान खान के परिवारवालों को श्रद्धांजलि।

इस स्क्रीनशॉट को शेयर कर लोग कांग्रेस नेता राहुल गांधी का मजाक बना रहे हैं। फेसबुक पर इसे कई लोगों ने शेयर किया है।

                            

                           

क्या है सच?
भास्कर हिंदी टीम ने अपनी पड़ताल में पाया कि सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा गलत है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर इरफान खान को श्रद्धांजलि दी है। न्यूज नेशन चैनल ने ट्वीट का गलत अनुवाद कर दिया। 

दरअसल राहुल गांधी ने अंग्रेजी में ट्वीट किया है, जिसका हिंदी अनुवाद है, इरफान खान के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। वे बहुमुखी और प्रतिभाशाली आदाकार थे और वैश्विक सिनेमा और टीवी स्टेज पर भारत के लोकप्रिय ब्रांड एंबेसडर थे। उन्हें बहुत याद किया जाएगा। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार, दोस्तों और चाहने वालों के प्रति में संवेदनाएं प्रकट करता हूं। 

वहीं पड़ताल में हमें न्यूज चैनल का प्रसारित वीडियो का क्लिप भी मिल गया। जिसमें राहुल के ट्वीट का अनुवाद दिखाया गया था। 

निष्कर्ष: यह साफ है राहुल गांधी ने इरफान खान के निधन पर सही ट्वीट किया था। न्यूज नेशन ने ट्वीट कर गलत अनुवाद कर प्रसारित कर दिया। 
 

Created On :   2 May 2020 2:03 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story