Fake News: सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रही लड़की को मां ने जड़ा थप्पड़?

Woman slapped girl old video from kerala shared anti caa protester fake news
Fake News: सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रही लड़की को मां ने जड़ा थप्पड़?
Fake News: सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रही लड़की को मां ने जड़ा थप्पड़?

डिजिटल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर हो रहा है। जिसमें एक महिला सड़क पर डांस कर रही लड़की को थप्पड़ मारती हुई नजर आ रही है। दावा किया जा रहा है कि महिला ने सीएए के खिलाफ प्रदर्शन करने पर लड़की को मारा था। वीडियो को फेसबुक पर Mohan Vishwa ने शेयर किया है। पोस्ट में कैप्शन है, "जब सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रही लड़की अपनी मां से मिली।" इनके पोस्ट को तीन हजार से ज्यादा लोग शेयर कर चुके हैं। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

                                      

क्या है सच?

भास्कर हिंदी टीम ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो साल 2016 का है। इसका हाल में चल रहे सीएए विरोध से कोई लेना-देना नहीं है। वीडियो केरल के पयन्नूर का है। जहां युवक-युवतियों के ग्रुप ने फ्लैश मॉब का आयोजन किया था। पड़ताल में हमें मनोरमा न्यूज का एक वीडियो मिला। यह वीडियो 28 मार्च 2016 को अपलोड किया गया। 
 

                                 

वहीं लड़की को तमाचा मारने वाली महिला उसकी मां नहीं है। पड़ताल में हमें टाइम्स ऑफ इंडिया की एक न्यूज मिली। प्रकाशित खबर के अनुसार केरल के कन्नूर जिले में छात्रों ने फ्लैश मॉब किया था। यह फ्लैश मॉब कॉलेज के टेक फेस्ट को प्रमोट करने के लिए आयोजित किया गया था। रिपोर्ट में लड़की के हवाले से लिखा गया है कि एक पल मुझे लगा वह मेरी कोई रिश्तेदार है। मैं उसे मारने वाली थी लेकिन फिर मैंने खुद पर काबू पा लिया। 

                                                         

निष्कर्ष: यह साफ है कि लड़की को थप्पड़ मारने वाली महिला उसकी मां नहीं है। 
 

Created On :   16 Jan 2020 9:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story