Fake News: क्या प्रचार के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल पर फेंका गया गंदा पानी ?

Woman throwing dirty water during election campaign on arvind kejriwal know the truth
Fake News: क्या प्रचार के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल पर फेंका गया गंदा पानी ?
Fake News: क्या प्रचार के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल पर फेंका गया गंदा पानी ?

डिजिटल डेस्क। फेसबुक पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की एक तस्वीर वायरल हो रही है। फोटो में केजरीवाल कुछ सुरक्षाकर्मियों के साथ दिख रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि सीएम केजरीवाल पर चुनाव प्रचार के दौरान एक महिला ने गंदा पानी फेंक दिया।

किसने किया शेयर ?
फेसबुक पर फोटो को Hardik Goyal ने शेयर किया है। पोस्ट पर कैप्शन है, शुरुआत हो गई, "एक महिला ने वहीं गंदा पानी केजरीवाल के ऊपर फेंका जो नल से आ रहा है।" इनके पोस्ट को 80 से ज्यादा लोग शेयर कर चुके हैं।

                                                         

क्या है सच?
भास्कर हिंदी टीम ने अपनी पड़ताल में पाया कि किया जा रहा दावा गलत है। पड़ताल में हमें आईचोक पर वायरल हो रही फोटो मिली। वायरल फोटो साल 2017 अगस्त बवाना उपचुनाव के समय की है। दरअसल उपचुनाव अगस्त महीने में हुआ था। दिल्ली में अगस्त माह में काफी गर्मी पड़ती है। उस समय चुनाव प्रचार के दौरान सीएम कजेरीवाल पसीने से भीग गए होंगे। वहीं हम ऐसी कोई खबर नहीं जहां अरविंद केजरीवाल पर गंदा पानी का उल्लेख किया हो।

                                                                  

आप के राज्यसभा सांसद ने यही फोटो पोस्ट करते हुए बवाना की जनता का आभार प्रकट किया था। अगर तस्वीर मुख्यमंत्री केजरीवाल पर गंदा पानी फेंके जाने के बाद होती तो संजय लोगों को धन्यवाद नहीं देते। 

निष्कर्ष: यह साफ है कि फोटो के साथ किया जा रहा दावा गलत है। तस्वीर बवाना उपचुनाव की है, तब सीएम अरविंद केजरीवाल चुनाव प्रचार करने गए थे। 

 

Created On :   31 Jan 2020 12:20 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story