क्या राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिंहा ने राष्ट्रपति बनने के बाद नूपुर शर्मा को गिरफ्तार करने का बयान दिया है? जाने सच

Yashwant Singha given a statement to arrest Nupur Sharma after becoming the President?
क्या राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिंहा ने राष्ट्रपति बनने के बाद नूपुर शर्मा को गिरफ्तार करने का बयान दिया है? जाने सच
फैक्ट चैक क्या राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिंहा ने राष्ट्रपति बनने के बाद नूपुर शर्मा को गिरफ्तार करने का बयान दिया है? जाने सच

डिजिटल डेस्क, भोपाल। इन दिनों फेसबुक का एक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें संयुक्त विपक्ष के राष्ट्रपति के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा की तस्वीर के साथ उनका बयान लिखा है। इस स्क्रीनशॉट में लिखे बयान के मुताबिक, ‘यशवंत सिन्हा ने राष्ट्रपति बनने के बाद भाजपा की निलंबित राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा को गिरफ्तार करवाने की बात कही है।‘

क्या है वायरल स्क्रीनशॉट में?

स्क्रीनशॉट में लिखा है, ‘ब्रेकिंग: भारत के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के तुरंत बाद नुपुर शर्मा को गिरफ्तार करने का आदेश पारित करुंगा: यशवंत सिन्हा।‘ इसके साथ ही इसमें यशवंत सिन्हा की फोटो भी लगी है।

सोशल मीडिया पर लोग इस स्क्रीनशॉट को शेयर कर यशवंत सिन्हा पर निशाना साध रहे हैं। 

एक फेसबुक यूजर ने लिखा, ‘ये भी इस धरती के हैं या कोई मंगल ग्रह से फेंक दिया है।‘ 

पड़ताल – हमने वायरल स्क्रीनशॉट के बारे में जानकारी एकत्रित की। सबसे पहले हम राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के वेरिफाइड ट्विटर हैंडल पर गए। यहां हमें 2 जुलाई 2022 का एक ट्वीट मिला। इस ट्वीट में उन्होंने नूपुर शर्मा के मामले को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा, ऑल्ट न्यूज के मोहम्मद जुबैर को ये कहकर जेल में बंद कर दिया कि वो देश में वैमनस्य फैला रहे हैं। लेकिन भाजपा की एक प्रवक्ता, जिसने जहर फैला दिया इस देश में, उसके खिलाफ अभी तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई। क्या प्रधानमंत्री जी इस पर कुछ बोलेंगे? 

हमने उनके इस बयान को लेकर और सर्च किया तो हमें उनका ईटीवी भारत को दिया इंटरव्यू मिला। इस इंटरव्यू में यशवंत ने नूपुर शर्मा मामले का जिक्र करते हुए कहा, "किसी आधिकारिक प्रवक्ता को बीजेपी फ्रिंज एलिमेंट कैसे कह सकती है।"

इसके अतिरिक्त उनका हाल ही में दिया एक बयान भी हमें मिला, जिसमें उन्होंने कहा, "अगर वो राष्ट्रपति बने तो सरकार का रबड़ स्टाम्प बनकर काम नहीं करेंगे। उन्होंने बीजेपी की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को भी यही सलाह दी।"

हमारी पड़ताल में हमने पाया कि यशवंत सिन्हा ने राष्ट्रपति बनने के बाद नूपुर शर्मा को गिरफ्तार करने से जुड़ा कोई भी बयान नहीं दिया है। उनके नाम से एक झूठे बयान को शेयर किया जा रहा है। हमें न उनके ट्विटर से और न ही किसी मीडिया रिपोर्टस् में ऐसा कोई बयान मिला। 

 
 

Created On :   6 July 2022 3:22 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story