फैक्ट चेक: अयोध्या के राम मंदिर में विराजित रामलला मुस्कुराए और झपकाया पलक! जानिए वायल वीडियो का सच

अयोध्या के राम मंदिर में विराजित रामलला मुस्कुराए और झपकाया पलक! जानिए वायल वीडियो का सच
  • रामलला का वीडियो हुआ वायरल
  • पलका झपकाते और मुस्कुराते नजर आ रहे हैं
  • वायरल वीडियो एआई क्रिएटेड

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हुई। देशभर में दीपोत्सव मनाया गया। अगले दिन से मंदिर आम लोगों के लिए खोल दिया गया और रिकॉर्ड पांच लाख लोगों ने रामलला के दर्शन किए। इस बीच तमाम सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर रामलला के तस्वीरों की बाढ़ आ गई। प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम पूरे देश में लाईव दिखाया गया। अब अयोध्या में विराजित रामलला का नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में रामलला मुस्कुराते और पलक झपकाते नजर आ रहे हैं।

दावा - सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर जगपाल जरेदा नाम के यूजर ने रामलला का एक क्लिप शेयर किया है। इस वीडियो क्लिप में भगवान मुस्कुराते और पलक झपकाते नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, "मुस्कुराते पलके झपकाते हुए अयोध्या राम मंदिर में रामलला।" इस क्लिप को दूसरे यूजर्स भी समान दावे के साथ पोस्ट कर रहे हैं।

पड़ताल - वायरल क्लिप की सच्चाई जानने के लिए हमारी टीम ने जांच शुरू की। कई न्यूज चैनल्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूट्यूब चैनल पर भी लाईव प्रसारण का लगभग तीन घंटे से ज्यादा का वीडियो मौजूद है। 2.11.18 से लेकर 3.18.48 तक के फ्रेम में रामलला को देखा जा सकता है। हालांकि, सभी फ्रेम में रामलला स्थिर नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट कर इसे नकली बताया है। दूसरे यूजर्स का मानना है कि यह एआई की मदद से बनाया गया एक डीप फेक वीडियो है। दरअसल, इन दिनों एआई टूल्स की मदद से असली नजर आने वाले डीप फेक वीडियो बनाने का चलन काफी बढ़ गया है। अल्गोरिद्म की मदद से ऐसे वीडियो क्रिएट किए जा रहे हैं।

पड़ताल में हमने पाया कि प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान ली गई वीडियो में रामलला पूरे समय स्थिर नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो एआई क्रिएटेड है। नकली वीडियो को गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। अयोध्या के राम मंदिर में विराजमान रामलला ने न मुस्कुराया है और नाहिं पलक झपकाया है। वीडियो के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है।

Created On :   24 Jan 2024 12:37 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story