यूपी में दर्दनाक हादसा: फर्रूखाबाद की कोचिंग सेंटर में ब्लास्ट से 2 लोगों की मौत, 5 घायल

फर्रूखाबाद की कोचिंग सेंटर में ब्लास्ट से 2 लोगों की मौत, 5 घायल

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तरप्रदेश के फारूखाबाद की एक कोचिंग सेंटर में शनिवार को अचानक ब्लास्ट होने से बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, थाना कादरी गेट क्षेत्र स्थित द सन क्लासेस लाइब्रेरी के ग्राउंड फ्लोर पर हुआ था। बताया जा रहा है कि यह धमाका इतना जोरदार था कि दो लोगों के शरीर के चीथड़े उड़ गए। फिलहाल, इस हादसे में दो लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 5 लोग घायल हुए है।


फर्रूखाबाद की कोचिंग सेंटर में हुआ ब्लास्ट

इस हादसे के तुरंत बाद पुलिस बस घटनास्थल पर मौजूद है। इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय कुमार सिंह ने बताया कि कोचिंग क्लासेस की नीचे लाइब्रेरी थी। उसके नीचे सेप्टिक टैंक था। उसमें मीथेन गैस रिसाव के बाद ब्लास्ट हुआ है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, इस हादसे की सूचना शनिवार को दोपहर करीब 3 बजकर 19 मिनट पर प्राप्त हुई। थाना कादरी गेट स्थित एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में धमाका हुआ था। इस हादसे में कुल 7 लोग घायल हुए थे। इनमें से 2 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि, 5 लोग घायल हो गए थे। इस हादसे में घायल एक व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है। जबकि, 5 घायल बच्चों का अस्पताल में इलाज जारी है।


हादसे में 2 लोगों के उड़े चीथड़े

हादसे के बारे में पता चलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां व एंबुलेंस घटना स्थल पर पहुंची है। बताया गया कि धमाका इतना जबरदस्त था कि करीब 80 मीटर की दूरी पर जाकर बिल्डिंग के अवशेष गिरे थे। वहीं करीब 50 मीटर की दूरी पर मानव अंग पड़े मिले।

सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल, सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय मौके पर पहुंचीं। इसके अलावा कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद हैं। यह घटना थाना कादरी गेट क्षेत्र में सेंट्रल जेल चौराहा आईटीआई मार्ग पर किसान कोल्ड स्टोरेज के पास की है।


Created On :   4 Oct 2025 6:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story