Bihar Assembly Elections 2025: बिहार चुनाव से पहले हुए सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा, जानें इस बार किसको मिल सकती है प्रदेश के सीएम की कमान?

बिहार चुनाव से पहले हुए सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा, जानें इस बार किसको मिल सकती है प्रदेश के सीएम की कमान?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी साल के आखिर में चुनाव होने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। इससे पहले ही सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है और सभी जोरों-शोरों से जीतने की तैयारी में लगे हुए हैं। चुनावों को लेकर सियासी गलियारों में हलचल मची हुई है। इस बार तीन पार्टियों में मुकाबला देखने को मिल सकता है। जिसमें एनडीए, महागठबंधन और जन सुराज पार्टी शामिल हैं। कुछ समय पहले ही पांच बड़े ओपिनियन पोल सर्वे सामने आए हैं, जिसमें कहीं पर नीतीश कुमार और बीजेपी गठबंधन जीतती हुई नजर आई है तो कहीं पर तेजस्वी ने बाजी मारी है। प्रशांत किशोर को भी पहली बार कुछ सीटें मिली हैं।

जेवीसी सर्वे में एनडीए की हो रही है जीत

जेवीसी सर्वे में नीतीश कुमार और बीजेपी गठबंधन बाजी मारते हुए नजर आए हैं। जेडीयू को 52 से 58 सीटें, बीजेपी को 66 से 77 सीटें और अन्य सहयोगियों को 13 से 15 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। इसमें एनडीए को कुल 131 से 150 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, महागठबंधन को 81 से 103 सीटें मिल सकती हैं। आरजेडी को 57 से 71 प्रतिशत तक सीट मिलने के अनुमान हैं। इसके अलावा सीएम फेस के तौर पर नीतीश कुमार 27 प्रतिशत, तेजस्वी यादव 25 प्रतिशत, प्रशांत किशोर 15 प्रतिशत, चिराग पासवान 11 प्रतिशत और सम्राट चौधरी 8 प्रतिशत वोट शेयर के साथ नजर आ रहे हैं।

लोकपोल सर्वे

लोकपोल सर्वे में महाठबंधन अच्छी तरह से एनडीए को टक्कर देती हुई नजर आई है। इसमें एनडीए को 105 से 114 सीटें मिलने की उम्मीद है, तो महागठबंधन को 118 से 126 सीटें मिलने की उम्मीद है।

सी वोटर सर्वे

सी वोटर सर्वे में तेजस्वी यादव को काफी ज्यादा पसंद किया गया है। इसमें सीएम फेस के रूप में तेजस्वी यादव को देखा जा रहा है। तेजस्वी यादव को 36 प्रतिशत, नीतीश कुमार को 16 प्रतिशत, चिराग पासवान को 10 प्रतिशत और सम्राट चौधरी को 7 प्रतिशत तक सीएम फेस के तौर पर देखा जा रहा है।

SPICK मीडिया नेटवर्क सर्वे

SPICK मीडिया नेटवर्क सर्वे में एनडीए को ही भारी बहुमत मिली है। इसमें एनडीए को 158 सीटें और महागठबंधन को 66 सीटें ही मिलती हुई नजर आ रही हैं। इस सर्वे में सीएम फेस के तौर पर तेजस्वी यादव को 30.5 प्रतिशत, नीतीश कुमार को 27.4 प्रतिशत, प्रशांत किशोर को 13 प्रतिशत और चिराग पासवान को 12 प्रतिशत वोट शेयर के साथ देखा जा रहा है।

एसेंडिया सर्वे

एसेंडिया सर्वे में बिहार के करीब 18 जिलों और 9 प्रशासनिक इकाइयों में सर्वे किया है। जिसमें, पूर्णिया क्षेत्र में एनडीए को 12, महागठबंधन को 7 और अन्य को 5 सीटें मिल सकती हैं। मगध इलाके में एनडीए को 6, महागठबंधन को 20 सीटें मिलने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। भोजपुर इलाके में एनडीए को दो, महागठबंधन को 19 और अन्य को 1 सीट मिल सकती है। वहीं, सारण क्षेत्र में एनडीए को 9 और महागठबंधन को 15 सीटें मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है।

Created On :   4 Oct 2025 3:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story