Machail Yatra Banned: जम्मू-कश्मीर सरकार ने लगाई मचैल यात्रा पर रोक, जानें क्यों और कितने दिनों तक यात्रा रहेगा स्थगित?

जम्मू-कश्मीर सरकार ने लगाई मचैल यात्रा पर रोक, जानें क्यों और कितने दिनों तक यात्रा रहेगा स्थगित?
  • जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला
  • अब मचैल यात्रा स्थगित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मचैल माता यात्रा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। वैष्णो देवी के बाद अब मचैल माता यात्रा को भी निलंबित कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, खराब मौसम के चलते जम्मू-कश्मीर सरकार ने यह कदम उठाया है। दरअसल, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने खराब मौसम को लेकर जानकारी दी थी। इसके बाद मचैल माता यात्रा को 5 से 7 अक्टूबर तक स्थगित का आदेश जारी कर दिया गया है।

वैष्णो देवी यात्रा भी स्थगित

आपको बता दें कि, वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से शुक्रवार (03 अक्टूबर) को 3 दिनों के लिए वैष्णो देवी यात्रा स्थगित करने का एलान किया गया था।

श्राइन बोर्ड ने क्या कहा?

श्राइन बोर्ड ने कहा था कि मौसम विभाग द्वारा खराब मौसम की जानकारी मिलने के बाद 5-7 अक्टूबर तक जम्मू और कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों के ऊपर गुफा मंदिर की यात्रा बंद कर दी गई है।

बिहार में मौसम का हाल?

बिहार के मौसम के बारे में जानें तो, यहां पर भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। बिहार में तेज आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार पानी गिर सकता है। जिसमें, पटना, मुजफ्फरनगर, छपरा, वैशाली, दरभंगा, भोजपुर और मधुबनी जैसे कई जिले शामिल हैं।

महाराष्ट्र में चक्रवाती तूफान

अरब सागर में चक्रवात शक्ति बहुत ही ज्यादा तेजी से कोंकण तट की तरफ बढ़ रही है। मौसम विभाग ने मुंबई के साथ-साथ आसपास के भी कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लोगों को चेतावनी दी है कि वे समुद्र के किनारे ना जाएं और मछुआरों को भी समुद्री तट से दूर रहने की ही चेतावनी दी गई है।

राष्ट्रीय राजधानी में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में इन दिनों काफी ज्यादा उमस देखने को मिल रही है। मानसून विदा ले रहा है लेकिन अब भी बारिश थमी नहीं है। हल्की-हल्की बारिश हो ही रही है। साथ ही बादल भी छाए रहते हैं, जिससे उमस बढ़ती जा रही है।

Created On :   4 Oct 2025 4:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story