छत्तीसगढ़ दौरे पर शाह: '31-3-2026 तक हो जाएगा देश से नक्सलवाद खत्म', अमित शाह का बड़ा बयान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार (4 अक्टूबर) को छत्तीगढ़ पहुंचे। उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर दशहरा के 'मुरिया दरबार' में भाग लिया। इस बीच शाह ने अपने संबोधन में नक्सलवाद का जिक्र किया। गृह मंत्री ने कहा कि 31 मार्च तक देश से नक्सलवाद खत्म हो जाएगा।
395 वस्तुओं पर जीएसटी...शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अगर 140 करोड़ की आबादी स्वदेशी के संकल्प को अपना ले, तो हमारे भारत को दुनिया की शीर्ष आर्थिक व्यवस्था बनने से कोई नहीं रोक सकता। प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में देश भर की महिलाओं के लिए 395 वस्तुओं पर जीएसटी दरों को कम करके एक बड़ी राहत प्रदान की है। अगर हम स्वदेशी की संस्कृति को अपनाते हैं, तो हमारे देश की अर्थव्यवस्था को बड़ी गति मिलेगी।
नक्सलवाद पर क्या होले गृह मंत्री?
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस देश की धरती से नक्सलवाद को अलविदा कहने के लिए 31/3/2026 की तारीख तय की गई है।"
अमित शाह ने आगे कहा कि कुछ लोग (नक्सलियों से) बातचीत की बात करते हैं। मैं एक बार फिर स्पष्ट करना चाहता हूं। हमारी दोनों सरकारें, छत्तीसगढ़ सरकार और केंद्र सरकार, बस्तर और पूरे नक्सल प्रभावित क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसमें बात करने लायक क्या है? हमने एक बहुत ही आकर्षक आत्मसमर्पण नीति बनाई है। आइए, हथियार डाल दीजिए। अगर आप हथियार उठाकर बस्तर की शांति भंग करने की कोशिश करेंगे, तो हमारे सशस्त्र बल, सीआरपीएफ और छत्तीसगढ़ पुलिस जवाब देंगे।
Created On :   4 Oct 2025 4:02 PM IST