बिहार न्यूज: जेडीयू को विधानसभा चुनाव से पहले लगा बड़ा झटका, इस विधायक ने आरजेडी को किया ज्वाइन

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर कई राजनीतिक समीकरण बिगड़ रहे हैं तो कहीं सुधरते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) के नेता और विधायक संजीव कुमार पार्टी से अलग हो गए है। इसके बाद उन्होंने तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को ज्वाइन कर लिया है। यह औपचारिक तौर पर प्रक्रिया खगड़िया जिले में आयोजित एक रैली में पूरी हुई हैं। वह पिछले विधानसभा चुनाव में परबत्ता सीट से चुने गए थे।
संजीव कुमार ने तेजस्वी को लेकर कही ये बात
इस आयोजन में तेजस्वी यादव मौसम खराब होने के कारण शामिल नहीं हो सके। वह इस कार्यक्रम में डिजिटल माध्यम से जुड़े और जनसभा को संबोधित किया। वहीं, इस रैली में संजीव कुमार ने कहा, "केवल तेजस्वी यादव ही बिहार को मजबूत नेतृत्व दे सकते हैं। 125 यूनिट मुफ्त बिजली या सामाजिक सुरक्षा पेंशन में वृद्धि जैसे सरकार के हालिया फैसले तेजस्वी यादव के वादों की नकल मात्र हैं।"
नीतीश कुमार पर कसा तंज
सीएम नीतीश कुमार पर उन्होंने तंज कसते हुए बताया, "नीतीश कुमार एक अच्छे व्यक्ति हो सकते हैं, लेकिन उनके चारों ओर भ्रष्ट लोग हैं। अपराध, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता पर उनकी घोषित कतई बदर्शत नहीं करने की नीति (जीरो टॉलरेंस) कहीं दिखाई नहीं देती। उन्होंने आगे कहा, "मैं 2004 में अपने पिता के साथ जद (यू) में शामिल हुआ था, लेकिन पिछले कुछ समय से मुझे पार्टी में घुटन महसूस हो रही थी।"
संजीव कुमार के पिता इस पार्टी से रहे विधायक
आरजेडी नेता संजीव कुमार के दिवंगत पिता रामानंद प्रासद सिंह दो बार के परबत्ता विधानसभा सीट से विधायक बने। उन्होंने जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ा था। संजीव कुमार भूमिहार समुदाय से आते है और उनकी समाज में काफी अच्छी पकड़ है। उनका आरजेडी में शामिल होना, राजनीतिक जानकारों का कहना है कि आरजेडी यह संदेश देना चाहती है कि वह केवल 'एमवाई' (मुसलमान और यादव) वर्ग तक सीमित नहीं है, बल्कि हर समाज के लिए बनी है।
Created On :   4 Oct 2025 3:54 AM IST