हुमायूं कबीर का दावा: बाबरी मस्जिद बनाने को लेकर अड़े हुमायूं कबीर, बोले TMC से अलग हुए तो नई पार्टी बनाऊंगा

बाबरी मस्जिद बनाने को लेकर अड़े हुमायूं कबीर, बोले TMC से अलग हुए तो नई पार्टी बनाऊंगा

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल के भरतपुर विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी विधायक और पूर्व मंत्री हुमायूं कबीर बाबरी मस्जिद के शिलान्यास की घोषणा के बाद से चर्चा में बने हुए हैं। उनके इस बयान को लेकर टीएमसी ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया है। उन्होंने कहा था कि वह मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी जैसी मस्जिद बनाएंगे। उनके इस बयान के खिलाफ पार्टी ने बड़ी कार्यवाही की है। वहीं, TMC का कहना है कि उन्हें पहले चेतावनी दी गई थी लेकिन वह नहीं माने। आपको बता दें, हुमायू ने कहा था कि वह 6 दिसंबर को मस्जिद की नींव रखेंगे।

हुमायूं किस किस पार्टी में कब कब शामिल हुए

हुमायूं कबीर अपने 26 साल के करियर में वह कई बार दल बदल चुके हैं, जिसमें बीजेपी भी शामिल है। 1993 में कांग्रेस से उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी के बहुत करीबी रहे हैं। लेकिन वह 20 नवंबर 2012 में कांग्रेस से अलग होकर TMC में शामिल हो गए थे। वह जब कांग्रेस पार्टी में थे इस दौरान उन्होंने पंचायत चुनाव जीते थे।

वर्ष 2011 में कांग्रेस में रहते हुए पहली बार विधायक बने थे। कांग्रेस छोड़कर TMC में आए तो उन्हें राज्य में मंत्री बना दिया गया था। लेकिन रेजिनानगर विधानसभा उपचुनाव हुआ जिसमें हारने के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया था।

पार्टी में रहते हुए ममता पर क्या बोले हुमायूं

आपको बात दें, वर्ष 2015 में पार्टी में रहते हुए TMC चीफ ममता बनर्जी पर भी बड़ा सवाल उठा दिया था। हुमायूं ने कहा था कि वह अपने भतीजे को राजा बनाना चाहती हैं। इस बयान के बाद से टीएमसी ने उन्हें 6 साल के लिए बाहर कर दिया था। इसके बाद वह कुछ समय के लिए सपा पार्टी में शामिल हो गए थे और 2016 में वह निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़े थे, लेकिन करारी हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद साल 2018 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। साल 2020 में फिर TMC में शामिल हो गए थे।

कबीर नई पार्टी बना सकते हैं

कुछ मीडिया रिपोर्टस का दावा किया जा रहा है कि कबीर शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफ दे सकते हैं। इसके साथ यह भी खबर आ रही है कि वह अपनी खुद की पार्टी बनाएंगे। और बाबरी मस्जिद बनाने की योजना जारी रहेगी। वहीं, दूसरी तरफ विधायक कबीर के इस बयान को लेकर सीएम ममता बनर्जी नाराज चल रही हैं।

Created On :   4 Dec 2025 6:02 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story