Rameshwar Dudi News: कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी ने दुनिया को कहा अलविदा, CM भजनलाल शर्मा ने जताया शोक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामेश्वर डूडी ने 62 की उम्र में अंतिम सांस ली। लंबे समय से बीमार चल रहे डूडी का निधन शनिवार हुआ।उनके निधन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शोक व्यक्त किया है।
सीएम शर्मा ने क्या कहा?
भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामस्वरूप डूडी जी के निधन का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने परमधाम में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस वज्रपात तुल्य आघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
अशोक गहलोत ने जाहिर किया दुख
पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि बीकानेर से पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं सांसद रामेश्वर डूडी का निधन अत्यंत हृदयविदारक है। लगभग दो वर्षों तक बीमार रहने के बाद, इतनी कम उम्र में उनका जाना हमेशा खलेगा। यह मेरे लिए एक व्यक्तिगत आघात है। रामेश्वर डूडी ने अपने द्वारा निभाई गई प्रत्येक भूमिका को पूरी लगन से निभाया। वे सांसद, विधायक और हमारे नेता प्रतिपक्ष के रूप में मेरे साथ रहे। उन्होंने कृषक समुदाय के लिए सदैव अथक प्रयास किया।
उन्होंने आगे कहा कि मुझे याद है कि मेरे आगमन से कुछ दिन पहले ही वे मुझसे मिलने आए थे और हमारी लंबी बातचीत हुई थी। हमने उनके उपचार की सर्वोत्तम संभव व्यवस्था की थी। इतना सक्रिय जीवन जीने वाले डूडी जी का इस तरह बीमार होना हम सभी के लिए अत्यंत दुखद था। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
किसानों के साथ खड़े रहते थे डूडी
आपको बता दें कि, रामेश्वर डूडी अक्सर किसानों के हक के लिए अपनी आवाज उठाते रहे। उन्होंने अपने पॉलिटिकल करियर की शुरुआत छात्र राजनीति में NSUI से की थी। 1995 में वह नोखा के प्रधान बने और पंचायती राज में भी सक्रिय रहे।
Created On :   4 Oct 2025 9:58 AM IST