Breaking News: आज की बड़ी खबरें 04 अक्टूबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 5 Oct 2025 1:02 AM IST
बिहार में कांग्रेस करेगी बीस साल, बीस सवाल अभियान शुरू
बिहार विधानसभा के कुछ ही दिन पहले कांग्रेस ने राज्य की एनडीए सरकार को घेरने का प्लान तैयार कर लिया है। NSUI प्रभारी और कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने इस संबंध में आज शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बताया कि कांग्रेस बिहार में बीस साल, बीस सवाल अभियान की शुरुआत कर रही है। इसमें प्रदेश की डबल इंजन सरकार से किसानों, अडानी से जुड़े समेत कई सवाल पूच्छे जाएंगे। इस यात्रा में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता बीच में शामिल होंगे।
- 5 Oct 2025 12:42 AM IST
एशियाई एक्वेटिक्स चैंपियनशिप के शुरुआती वाटर पोलो मुकाबलों में भारतीय टीम लड़खड़ाई
11वीं एशियाई एक्वेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में शनिवार को भारतीय वाटर पोलो टीमों (पुरुष और महिला दोनों) को सिंगापुर के हाथों पहले ही दिन हार का सामना करना पड़ा। चैंपियनशिप वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेली जा रही है।
- 5 Oct 2025 12:25 AM IST
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन 7 अक्टूबर को राजनीतिक नेताओं के साथ पहली औपचारिक बैठक करेंगे
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन 7 अक्टूबर को विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ अपनी पहली औपचारिक बातचीत की मेजबानी करने वाले हैं। यह राज्यसभा के सभापति के रूप में उनके शुरुआती कार्यकाल में एक महत्वपूर्ण क्षण होगा।
- 5 Oct 2025 12:02 AM IST
विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 प्रवीण ने कूल्हे की चोट के बावजूद ऊंची कूद में जीता कांस्य पदक
शनिवार शाम जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में सबकी नजरें प्रवीण कुमार पर टिकी थीं। प्रवीण, जिन्होंने पहले भी कई बार देश को गौरवान्वित किया है, ने शनिवार को यहां अंतिम दिन शानदार प्रदर्शन किया।
- 4 Oct 2025 11:25 PM IST
छत्तीसगढ़ नक्सल प्रभावित गांवों में मिलेगी यात्री बस सेवा, गृहमंत्री अमित शाह ने किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में पड़ने वाले जगदलपुर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा का शुभारंभ किया। बस्तर संभाग के 7 जिलों के लगभग 250 गांवों में यह सेवा शुरू की गई है। नक्सल प्रभावित इलाका होने की वजह से यहां के ग्रामीणों को अब तक यात्री बस सेवा का लाभ नहीं मिल पाया था। लेकिन, अब कुल 250 गांवों के लिए 36 यात्री बस सेवाओं की शुरुआत की गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हरी झंडी दिखाकर यात्री बसों का शुभारंभ किया।
- 4 Oct 2025 11:04 PM IST
पंजाबः मोगा पुलिस ने तीन नशा तस्करों को दबोचा, हेरोइन और पिस्तौल बरामद
पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत मोगा पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोट ई सेखा पुलिस ने 3 नशा तस्करों को 150 ग्राम हेरोइन, एक पिस्तौल और 4 जिंदा राउंड के साथ धर दबोचा।
- 4 Oct 2025 10:19 PM IST
चेन्नई में जुटेंगे 32 देशों के विशेषज्ञ, समुद्री तेल रिसाव आपदा से निपटने का होगा अभ्यास
भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) समुद्री तेल रिसाव आपदाओं से निपटने की अपनी तैयारियों को मजबूती देने के लिए 5 से 6 अक्टूबर को तमिलनाडु के चेन्नई के तट पर एक बड़ा अभ्यास आयोजित करने जा रहा है। आयोजन में 32 देशों के 40 से अधिक विदेशी पर्यवेक्षक और 100 से अधिक राष्ट्रीय प्रतिनिधि भाग लेंगे।
- 4 Oct 2025 9:55 PM IST
जम्मू-कश्मीर में एसीबी ने रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल को किया गिरफ्तार
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रियासी जिले के माहौर पुलिस स्टेशन में तैनात हेड कांस्टेबल महरूफ अहमद को 8,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।
- 4 Oct 2025 9:40 PM IST
पश्चिम बंगाल मालदा मंडल के आरपीएफ ने ट्रेन पर पथराव के आरोपी को किया गिरफ्तार
पूर्व रेलवे के मालदा मंडल में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ट्रेन पर पथराव की घटना में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 24 सितंबर 2025 को ट्रेन संख्या 13402 डाउन (दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस) पर दशरथपुर और जमालपुर रेलवे स्टेशनों के बीच हुई पथराव की घटना के संबंध में की गई।
- 4 Oct 2025 9:22 PM IST
पंकज आडवाणी नहीं विल्सन जोंस ने बिलियर्ड्स में देश को पहली बार बनाया था विश्व चैंपियन
भारत में जब भी बिलियर्ड्स की बात चलती है, तो सबसे पहले पंकज आडवाणी का चेहरा सामने आता है। लंबे समय से आडवाणी बिलियर्ड्स में देश का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं और खिताब दिलाते रहे हैं। पंकज भारतीय बिलियर्ड्स का सुनहरा वर्तमान जरूर हैं, लेकिन जिस खिलाड़ी ने इस खेल को देश में लोकप्रिय बनाया और पहली बार विश्व चैंपियन बना, वो हैं विल्सन जोंस।
Created On :   4 Oct 2025 8:00 AM IST












