नेपाल में बारिश का कहर: कई इलाकों में भूस्खलन की समस्या... स्कूल-ऑफिस हुए बंद.... पिछले 24 घंटे से देश में मच रही तबाही

कई इलाकों में भूस्खलन की समस्या... स्कूल-ऑफिस हुए बंद.... पिछले 24 घंटे से देश में मच रही तबाही
नेपाल में बारिश के कारण यातायात व्यवस्था खराब हो गई है। देश की राजधानी काठमांडू को जोड़ने वाले सभी मार्गों को बंद कर दिए गए हैं। जहां पर प्रशासन ने आगामी तीन दिनों के लिए सभी रास्तों पर बंद कर दिए गए हैं।

डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल में शुक्रवार शाम से लगातार भारी बारिश हो रही है। कई इलाकों में भूस्खलन की समस्या देखने को मिल रही है। जिस कारण से पूरे देश में जनजीवन प्रभावित हुआ है। जिसके चलते पूरी यातायात व्यवस्था खराब हो गई है। देश की राजधानी काठमांडू को जोड़ने वाले सभी मार्गों को बंद कर दिए गए हैं। जहां पर प्रशासन ने आगामी तीन दिनों के लिए सभी रास्तों पर बंद कर दिए गए हैं।

प्रशासन ने लोगों से की अपील

नेपाल में पिछले 24 घंटों से लगातार पानी बरस रहा है। जिसकी वजह से दर्जनों स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। इसके चलते नेशनल हाईवे पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिस कारण से सैकड़ों वाहन रास्ते में फंस गए हैं। भारी बारिश को ध्यान में रखते हुए प्रसाशन अगले तीन दिनों के लिए राजधानी से बाहर जाने वाले और अंतर आने वाले रास्ते बंद कर दिए गए। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वह अपने घरों से बाहर नहीं निकले।

आंतरिक उड़ानों पर लगी रोक

बारिश के चलते देशभर के एयरपोर्ट्स पूरी तरह से बंद करने पड़े। साथ ही आतंरिक उड़ानों पर अगले दो दिनों के लिए प्रतिबंध कर दी गई हैं। काठमांडू का त्रिभुवन अंतर्राट्रीय एयरपोर्ट को भी बंद कर दिया गया है, इससे यात्रियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, हवाई कंपनियों ने मौसम के खराब होने के कारण सभी फ्लाइट्स को रद्द कर दी है। जिसके लिए एक सूचना जारी की है। जानकारी मिली है कि देश के सभी रनवे पर पानी भर गया है।

सार्वजिनक अवकाश की घोषणा

मौसम को देखते हुए नेपाल सरकार ने सुरक्षा कारणों से रविवार और सोमवार को सार्वजनिक छूट्टी घोषित कर दी है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, देश में हो रही बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अवकाश का ऐलान किया है। इसमें राष्ट्रीय आपदा और अस्पताल के कर्मचारियों का जिक्र नहीं किया गया है। वह अपने काम पर जाएंगे।

Created On :   4 Oct 2025 9:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story