Pakistan News: इशाक डार ने किया बड़ा दावा, इस्लामी NATO बनाने के दिए सुझाव, ये देश करेगा नेतृत्व

इशाक डार ने किया बड़ा दावा, इस्लामी NATO बनाने के दिए सुझाव, ये देश करेगा नेतृत्व
इस्लामाबाद से रक्षा समझौते में रुचि दिखाई और सुझाव दिया कि अगर अधिक देश सऊदी-पाकिस्तान परस्पर रक्षा समझौते में शामिल हो जाए तो यह नाटो जैसा एक संगठन उभरकर सामने आएगा।

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने इस्लामी देशों को कहा कि अगर वह इस्लामाबाद से रक्षा समझौते में रुचि दिखाई और सुझाव दिया कि अगर अधिक देश सऊदी-पाकिस्तान परस्पर रक्षा समझौते में शामिल हो जाए तो यह नाटो जैसा एक संगठन उभरकर सामने आएगा।

गठबंधन में अन्य देशों को भी किया जा सकता है शामिल

उन्होंने पाकिस्तान की संसद में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गाजा शांति योजना को लेकर कहा कि 18 सितंबर को सऊदी अरब के साथ मिलकर आधिकारिक रुप से हस्ताक्षर किए, इसमें रणनीतिक पारस्परिक रक्षा समझौते के बारे में है। डार ने कहा कि कई देशों, अरब और गैर अरब इस्लामी राष्ट्रों ने पाकिस्तान और सऊदी अरब के मध्य हुए रक्षा समझौतों में शामिल होने की रुचि दिखाई गई हैं।

डिप्टी पीएम ने कहा, "कई अन्य देशों ने पाकिस्तान के साथ रक्षा समझौता करने में रुचि दिखाई है और कई देशों ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान पाकिस्तान से संपर्क किया है।" उन्होंने आगे कहा कि अगर इसमें ज्यादा देश शामिल होते है तो यह नाटो जैसा मजबूत गठबंधन बन जाएगा।

पाकिस्तान इतने देशों का करेगा नेतृत्व

डार ने यह भी कहा कि अगर यह संगठन बनता है तो इसमें अन्य देशों को भी शामिल किया जा सकता है। जो यह एक 'नया नाटो या पूर्वी नाटो' बदल सकता है। उन्होंने आगे विश्वास दिलाते हुए कहा कि पाकिस्तान एक दिन इस्लामी देशों का नेतृत्व करेगा। उन्होंने बताया, "ईश्वर की इच्छा से पाकिस्तान 57 इस्लामी देशों का नेतृत्व करेगा।"

पाकिस्तानी डिप्टी पीएम ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि पाकिस्तान के पास पहले से ही परमाणु और मिसाइले शक्तिशाली है। लेकिन, अब इसे आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करने का प्रयास करना चाहिए, जो सामूहिक से सफल हो सकता है। उन्होंने कहा, "यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण समझौता है, इसे बिना सोचे-समझे या जल्दबाजी में नहीं किया गया।"

Created On :   4 Oct 2025 2:41 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story