Trump Tariffs on Putin: भारत पर लगाए गए ट्रंप के टैरिफ को पुतिन ने बताया बेअसर, दी ये चेतावनी

भारत पर लगाए गए ट्रंप के टैरिफ को पुतिन ने बताया बेअसर, दी ये चेतावनी
ट्रंप ने भारत पर रूसी तेल खरीद के लिए 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाया है। जो मिलाकर कुल 50 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ हो गया है और 27 अगस्त, 2025 से लागू भी हो गया है।

डिजिटल डेस्क, मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत पर लगाए गए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ को नाकाम बताया है। इसके साथ ही कहा कि भारत और चीन एक स्वाभिमानी देश हैं। भारतीय नागरिक कभी भी किसी के सामने अपना अपमान स्वीकार नहीं करते हैं। पुतिन ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री को अच्छे से जानता हूं, वे कभी ऐसा कदम उठाने वाले नहीं हैं।

ट्रंप के टैरिफ पर भारत का एक्शन

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर रूसी तेल खरीद के लिए 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाया है। जो मिलाकर कुल 50 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ हो गया है और 27 अगस्त, 2025 से लागू भी हो गया है। इसके अलावा अमेरिका लगातार भारत पर यूक्रेन में रूसी के जारी हमलों को बढ़ावा देने और फंडिंग करने के आरोप लगाते आ रहा हैं। लेकिन भारत ने भी साफ कह दिया है कि वह अपने नागरिकों की भलाई की रक्षा करने के लिए रूस से तेल खरीदना जारी रखेगा।

NATO को लेकर दी ये चेतावनी

अंतरराष्ट्रीय क्लब के एक कार्यक्रम के दौरान पुतिन ने यूरोपीय नेताओं पर भी जोरदार हमला किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वे 'युद्ध उन्माद' का विस्तार कर रहे हैं और NATO पर रूस के आक्रमण की झूठी खबरों फैला रहे हैं। उन्होंने इसे 'हवा में से निकाली गई बकवास' करार दिया है और चेतावनी दी है कि किसी भी भहकावे में रूस का एक्शन 'कड़ा और निर्णायक' होगा।

रूस को NATO ने ठुकराया

पुतिन का स्पष्ट शब्दों में कहना है कि रूस का अमेरिकी नेतृत्व वाले NATO पर हमला करने की मंशा नहीं है, लेकिन अगर यूरोप ने उकसाया तो इसका जवाब भी निश्चित और मजबूत दिया जाएगा। उन्होंने आगे यह भी कहा कि हमने दो बार NATO का हिस्सा बनने के लिए प्रयास किया, लेकिन हमें ठुकरा दिया गया था।

Created On :   3 Oct 2025 4:24 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story