भारत-रूस संबंध: पुतिन ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए अपनी ही सरकार को भारत से व्यापार असंतुलन कम करने का दिया आदेश

पुतिन ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए अपनी ही सरकार को भारत से व्यापार असंतुलन कम करने का दिया आदेश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत और पीएम मोदी की तारीफ करते हुए अपनी ही सरकार को आदेश दिया है कि वे भारत के साथ व्यापार असंतुलन को कम करें। साल के अंतिम महीने दिसंबर में पुतिन भारत की यात्रा पर आएंगे, भारतीय यात्रा को लेकर पुतिन ने खुद उत्सुकता जाहिर की है।

पुतिन पीएम मोदी को अपना मित्र बताते हुए भारत की राष्ट्रवादी सरकार की तारीफ की। पुतिन ने कहा पीएम मोदी एक 'संतुलित, बुद्धिमान' और 'राष्ट्र हितैषी' नेता है। पुतिन ने कहा पीएम मोदी कोई ऐसा नहीं फैसना नहीं करेंगे जिससे नुकसान हो। क्योंकि मैं पीएम मोदी को जानता हूं। पुतिन ने ट्रंप के टैरिफ से भारत को होने वाले नुकसान की भरपाई रूस के कच्चे तेल के आयात से हो जाएगी।

पुतिन ने कहा भारत के साथ हमारी कभी कोई समस्या या अंतर-राज्यीय तनाव नहीं रहा। ना कभी होगा। पुतिन ने रूस और भारत के बीच आर्थिक सहयोग की अपार संभावनाओं का जिक्र करते हुए अवसरों को पूरी तरह से भुनाने के लिए खास मुद्दों को सुलझाने की जरूरत है।

पुतिन ने बीते दिन दक्षिण रूस के सोची स्थित काला सागर रिसॉर्ट में भारत सहित 140 देशों के सुरक्षा और भू-राजनीतिक विशेषज्ञों के अंतरराष्ट्रीय वल्दाई चर्चा मंच से कहा रूस और भारत के बीच कभी कोई समस्या या तनाव नहीं है और दोनों देशों ने हमेशा एक-दूसरे के प्रति संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए ही कोई भी कदम उठाते हैं।

आपको बता दें रूस से बड़े पैमाने पर भारत कच्चा तेल खरीदता है। रूस से भारी तेल खरीदने को लेकर अमेरिका, भारत पर दबाव बना रहा है। अमेरिकी दबाव का कोई भी असर भारत पर ना पड़ें इसके लिए पुतिन चाहते है कि भारत के साथ रूस के व्यापार असंतुलन को कम से कम किया जाए है।


रूसी राष्ट्रपति ने कहा सोवियत संघ के समय से ही, जब से भारत अपनी आजादी की लड़ाई लड़ रहा था, तब से दोनों देशों के बीच के संबंध मजबूत रहे थे। भारत इसे जानते है, याद भी करता है और महत्व भी देता है। उन्होंने भारत की सराहना करते हुए कहा भारत इसे नहीं भूला।

Created On :   3 Oct 2025 8:52 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story