सम्मान: दिमितार इलियेव को मिला बुल्गारियाई फुटबाल प्लेयर ऑफ द इयर का अवॉर्ड

हाईलाइट
- अवॉर्ड के लिए चुने जाने के बाद इलियेव ने कहा कि यह पुरस्कार उनके बचपन का सपना था
- दिमितार इलियेव को 59वें बेस्ट बुल्गारियाई फुटबाल प्लेयर ऑफ द इयर अवॉर्ड के लिए चुना गया
डिजिटल डेस्क, सोफिया। बुल्गारियाई क्लब लोकोमोटिव प्लोवदीव के लिए खेलने वाले फारवर्ड दिमितार इलियेव को 59वें बेस्ट बुल्गारियाई फुटबाल प्लेयर ऑफ द इयर अवॉर्ड के लिए चुना गया है। 31 साल के इलियेव को इस पुरस्कार के लिए चुना गया। मतदान में लुडोगोरेट राजार्ड दूसरे और वासिल बोझिकोव तीसरे स्थान पर रहे।
अवॉर्ड के लिए चुने जाने के बाद इलियेव ने कहा कि यह पुरस्कार उनके बचपन का सपना था। इलियेव को जहां श्रेष्ठ फारवर्ड चुना गया वहीं नेदयाल्कोव को श्रेष्ठ डिफेंडर चुना गया। तोदोर नेदेलेव को श्रेष्ठ मिडफील्डर चुना गया जबकि स्टानिसलाव इवानोव को साल के बेहतरीन युवा खिलाड़ी का पुरस्कार मिला।
Created On :   7 Jan 2020 11:49 AM IST
Next Story












