- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Honda Shine 100 DX चार नए रंगों के...
न्यू बाइक: Honda Shine 100 DX चार नए रंगों के साथ भारत में लॉन्च, जानिए इसकी खूबियां

- यह बाइक मौजूद होंडा शाइन 100 से ऊपर रहेगी
- कंपनी ने इसमें कई नए बेहतरीन फीचर्स दिए हैं
- इसमें पूरी तरह से डिजिटल मीटर इंस्ट्रूमेंट कंसोल है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापान की दिग्गज दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा (Honda) ने भारत में अपनी नई शाइन 100 डीएक्स (Honda Shine 100 DX) को पेश किया है। यह बाइक देश में मौजूद होंडा शाइन 100 से ऊपर रहेगी। कंपनी ने इसमें कई बेहतरीन फीचर्स दिए हैं। साथ यह मौजूद बाइक से डिजाइन और स्टाइल के मामले में भी आगे है। शाइन 100 DX को चार नए रंगों में पेश किया गया है। इनमें पर्ल इंजेनस ब्लैक, इंपीरियल रेड मेटैलिक, एथलेटिक ब्लू मेटैलिक और जेनी ग्रे मेटैलिक शामिल हैं। फिलहाल इसकी कीमत को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। बाइक की बुकिंग 1 अगस्त से शुरू होगी। आइए जानते हैं इसकी खूबियों के बारे में...
Honda Shine 100 DX का डिजाइन
इस बाइक में मौजूदा शाइन 100 के मुकाबले बेहतर डिजाइन देखने को मिलेगी। इसमें नया एयरो टाइप फ्यूल कैप और चौड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है। साथ ही इसमें क्रोम फिनिश वाली मफलर, हैंडलबार, किक आर्म, गियर शिफ्ट पैडल और वाइजर भी दिया गया है। नई बाइक में डायनामिक ग्राफिक्स दिए गए हैं, जो इसे और भी आकर्षित बनाते हैं। इसमें एलिगेंट टेल लैंप और एयरोडायनामिक फ्रंट काउल भी दिया गया है।
Honda Shine 100 DX के फीचर्स
इस बाइक में पूरी तरह से डिजिटल मीटर इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है, जो राइडर को एवरेज माइलेज, रियल टाइम फ्यूल रीडिंग, डिजिटल घड़ी और सर्विस रिमाइंडर आदि की जानकारी देता है। बाइक में 10 लीटर का वाइड फ्यूल टैंक दिया गया है। वहीं रात के दौरान बेहतर रोशनी के लिए इस बाइक में हाइलोजन बल्ड की हेडलाइट दी गई है। बाइक में 17-इंच के अलॉय व्हील हैं जिनमें ट्यूबलेस टायर लगे हैं।
Honda Shine 100 DX इंजन और पावर
इस बाइक में 98.98 सीसी का एयर-कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 7,500 आरपीएम पर 7.28 बीएचपी की अधिकतम पावर और 5,000 आरपीएम पर 8.04 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। यह इंजन चार-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है।
Created On :   23 July 2025 1:35 PM IST