Xiaomi ने लॉन्च की Mi TV 5 और 5 Pro सीरीज, जानें कीमत

Xiaomi launched Mi TV 5 and 5 Pro series, know price
Xiaomi ने लॉन्च की Mi TV 5 और 5 Pro सीरीज, जानें कीमत
Xiaomi ने लॉन्च की Mi TV 5 और 5 Pro सीरीज, जानें कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी Xiaomi ने आज घरेलू बाजार में Mi TV 5 Pro सीरीज और Mi TV 5 Series को लॉन्च कर दिया है। इनमें 75 इंच तक की टीवी शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी ने इस इवेंट में MI CC9 Pro स्मार्टफोन और Mi Watch को भी लॉन्च किया है। फिलहाल जानते हैं Mi के नए टीवी के बारे में...

ये टीवी हुए लॉन्च
Mi TV 5 सीरीज में Mi TV 5 75 इंच और Mi TV 5 55 इंच हैं। जबकि Mi TV 5 Pro सीरीज में Mi TV 5 Pro 75 इंच और Mi TV 5 Pro 65 इंच शामिल हैं। इनमें से 75 इंच का Xiaomi स्मार्ट टीवी कंपनी का सबसे महंगा टीवी है।

MI TV 5 Pro
5 Pro टीवी में कंपनी ने Quantum Dot डिस्प्ले दी है, यह टीवी 8K वीडियो सपोर्ट करने के साथ HDR 10+ को सपोर्ट करता है। टीवी के बेजल्स Mi TV 4 से 47.1 प्रतिशत पतले हैं और इनमें PatchWall सॉफ्टवेयर दिया गया है। इस टीवी में Dolby Atoms और DTS का सपोर्ट दिया गया है।

MI TV 5
MI TV 5 की बात करें तो इस सीरीज के तहत 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच के स्मार्ट टीवी लॉन्च किए गए हैं। हालांकि इसमें Quantum Dot डिस्प्ले नहीं दिया गया है। Mi TV 5 सीरीज में 3GB रैम के साथ 32GB इंटर्नल स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है। वहीं साउंड आउटपुट के लिए इसमें 8 वॉट के दो स्पीकर्स के साथ Dolby Atoms और DTS सपॉर्ट दिया गया है।  
 
कीमत
बात करें कीमत की तो Mi TV 5 के 55 इंच वेरिएंट की कीमत 2999 युआन रखी गई है, जबकि 65 इंच वेरिएंट की कीमत 3999 युआन और 75 इंच वेरिएंट की कीमत 7999 युआन है।

वहीं Mi TV 5 Pro की शुरुआती कीमत 3699 युआन है। 65 इंच वेरिएंट की कीमत 4,999 युआन, जबकि 75 इंच वेरिएंट की कीमत 9999 युआन का है।

Created On :   5 Nov 2019 2:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story