- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Samsung Galaxy S25 FE के लॉन्च से...
आगमी हैंडसेट: Samsung Galaxy S25 FE के लॉन्च से पहले रेंडर हुए लीक, डिजाइन और कलर ऑप्शन की डिटेल सामने आई

- नए लीक में स्मार्टफोन के रेंडर सामने आए हैं
- डिजाइन और कलर ऑप्शन का खुलासा हुआ
- आगामी हैंडसेट में ट्रिपल-कैमरा सेटअप मिलेगा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज टेक कंपनी सैमसंग (Samsung) जल्द ही अपना नया फ्रेंड एडिशन हैंडसेट गैलेक्सी एस25 एफई (Galaxy S25 FE) लॉन्च कर सकती है। यह फोन बीते साल लॉन्च किए गए Galaxy S24 FE का नेक्स्ट-जेनरेशन अपग्रेड है। हालांकि, कंपनी ने इस आगामी स्मार्टफोन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन, अब तक इस हैंडसेट के बारे में कई लीक्स सामने आ चुकी हैं, जिनसे इसके संभावित स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में कुछ जानकारी मिली है।
वहीं हाल ही में एक नए लीक में इस आगामी स्मार्टफोन के रेंडर सामने आए हैं, जिससे इसकी डिजाइन और कलर ऑप्शन की जानकारी मिलती है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी अन्य डिटेल...
Samsung Galaxy S25 FE की डिजाइन और कलर ऑप्शन
Android Authority ने नए रेंडर को शेयर किया है, जिसमें स्मार्टफोन के डिजाइन और कलर ऑप्शन की जानकरी मिली है। रिपोर्ट के अनुसार, यह हैंडसेट पांच रंगों में उपलब्ध होगा, जिनमें ब्लैक, नेवी, आइसी ब्लू और व्हाइट शामिल हैं।
बात करें डिजाइन की तो लीक रेंडर्स को देखकर पता चलता है कि यह स्मार्टफोन फ्लैट फ्रेम डिजाइन के साथ आ सकता है, जो स्टैंडर्ड गैलेक्सी S25 और गैलेक्सी S25 प्लस जैसा दिखता है। इसके अलावा, रियर पैनल पर ऊपरी बाएं कोने में एक ट्रिपल-कैमरा सेटअप है, जिसके साथ एक एलईडी फ्लैश है।
पैनल के दाईं ओर वॉल्यूम कंट्रोल और पावर ऑन/ऑफ बटन हैं। फ्रंट पैनल लगभग बेजल-लेस डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें ऊपर-बीच में एक पंच-होल कैमरा कटआउट है।
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि स्मार्टफोन 4 सितंबर, 2025 को लॉन्च हो सकता है, क्योंकि कंपनी ने हाल ही में IFA 2025 के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस निर्धारित की है।
Samsung Galaxy S25 FE के लीक स्पेसिफिकेशन
अब तक सामने आई लीक रिपोर्ट्स से पता चलता है कि, आगामी हैंडसेट में 6.7 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप भी होगा जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 12-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस होगा।
हैंडसेट में Exynos 2400 प्रोसेसर होने की खबर है, जो पिछले साल के Exynos 2400e की तुलना में थोड़ा बेहतर है। हैंडसेट में 8GB रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज होने की भी खबर है। डिवाइस में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,900mAh की बैटरी भी हो सकती है।
Created On :   16 Aug 2025 1:55 PM IST