- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Vivo V60 के भारत में लॉन्च की कंपनी...
आगामी हैंडसेट: Vivo V60 के भारत में लॉन्च की कंपनी ने की पुष्टि, TRDA सर्टिफिकेशन साइट पर भी हुआ स्पॉट

- हैंडसेट की लॉन्च डेट का खुलासा कंपनी ने नहीं किया है
- 6.67 इंच की फ्लैट 1.5K AMOLED स्क्रीन मिल सकती है
- Android 16-आधारित FuntouchOS के साथ आ सकता है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की टेक कंपनी वीवो (Vivo) भारत में जल्द ही अपने नए हैंडसेट वी60 (Vivo V60) को लॉन्च करने वाली है। हाल ही में कंपनी ने इसकी पुष्टि की है, हालांकि इसकी लॉन्च डेट का खुलासा कंपनी ने नहीं किया है। लेकिन, एक इससे जुड़ी एक लीक में संभावित लॉन्च टाइमलाइन, प्राइज रेंज और फीचर्स का संकेत मिला है। इसके अलावा आगामी हैंडसेट को कई सर्टिफिकेशन वेबसाइटों पर भी देखा जा चुका है। माना जा रहा है कि, यह वीवो वी50 (Vivo V50) का सक्सेसर होगा, जिसे इसी साल फरवरी में लॉन्च किया गया था।
Vivo V60 भारत में जल्दी होगा लॉन्च
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर Vivo India ने खुलासा किया कि Vivo V60 जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। हालांकि, कंपनी ने हैंडसेट की लॉन्च डेट और उपलब्धता की जानकारी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।
TRDA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर नजर आया
द टेक आउटलुक की एक रिपोर्ट के अनुसार, मॉडल नंबर V2511 वाला Vivo V60 TRDA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर दिखाई दिया है। इस हैंडसेट को पहले SIRIM, गीकबेंच और TUV डेटाबेस पर भी देखा गया था।
बात करें फीचर्स की तो Vivo V60 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67 इंच की फ्लैट 1.5K AMOLED स्क्रीन मिलने की उम्मीद है, जो 1,300 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस प्रदान कर सकती है। इसमें Zeiss-डेडिकेटेड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है।
कैमरा सेटअप में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड शूटर और 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट वाला पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस के साथ 50-मेगापिक्सल का सेंसर शामिल हो सकता है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में भी 50-मेगापिक्सल का सेंसर मिल सकता है।
आगामी हैंडसेट संभवत: Android 16-आधारित FuntouchOS के साथ आएगा। इसमें बेहतर परफोर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 7 जेनरेशन 4 चिपसेट मिल सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट के साथ 6,500mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। साथ ही इसमें IP68+IP69 रेटिंग मिल सकती है।
Vivo V60 की संभावित कीमत
एक अन्य लीक में दावा किया गया है कि Vivo V60 भारत में 12 अगस्त को लॉन्च हो सकता है और इसकी कीमत 37,000 रुपए से 40,000 रुपए के बीच हो सकती है।इस फोन को ऑस्पिशियस गोल्ड, मिस्ट ग्रे और मूनलिट ब्लू रंगों में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है।
Created On :   28 July 2025 4:39 PM IST