उप्र के फतेहपुर में कोरोना के 5 नए मामले, कुल संख्या 29 हुई
By - IANS News |21 May 2020 6:31 AM GMT
उप्र के फतेहपुर में कोरोना के 5 नए मामले, कुल संख्या 29 हुई
फतेहपुर, 21 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में गुरुवार को कोविड-19 के पांच नए मामले मिलने से यहां कुल संक्रमितों की संख्या 29 हो गयी है। नए सभी संक्रमित प्रवासी मजदूर हैं।
जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. उमाकांत पांडेय ने गुरुवार को बताया कि प्रयागराज से आज पांच नए लोगों के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें चार मुंबई से लौटे प्रवासी मजदूर हैं, जबकि एक मजदूर गाजियाबाद से लौटा था। उन्होंने बताया कि इन पांच नए संक्रमितों के साथ यहां कुल मरीजों की संख्या 29 हो गयी है, जिनमें चार ठीक हो चुके हैं और 25 का अभी उपचार चल रहा है।
Created On :   21 May 2020 12:01 PM GMT
Tags
Next Story