झारखंड में भाजपा विधायक सहित कोरोना के 510 नए मरीज

510 new patients from Corona including BJP MLA in Jharkhand
झारखंड में भाजपा विधायक सहित कोरोना के 510 नए मरीज
झारखंड में भाजपा विधायक सहित कोरोना के 510 नए मरीज
हाईलाइट
  • झारखंड में भाजपा विधायक सहित कोरोना के 510 नए मरीज

रांची, 23 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड में पहली बार एक दिन में कोरोना के 500 से ज्यादा संक्रमित लोगों की पहचान हुई, जिनमें एक पूर्व मंत्री भी शामिल हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी बुधवार को दी।

रांची से भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री सी.पी. सिंह ने ट्विटर पर जानकारी दी कि उनकी कोराना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बुधवार को दोपहर बाद ट्वीट किया, मैं कोरोना पॉजिटिव हूं। मेरे संपर्क में जो लोग आए हैं, वे अपनी जांच करा लें।

बीते 24 घंटों के दौरान रांची में कोरोना के 120 नए मरीजों का पता चला। बुधवार को 510 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमित लगों की संख्या बढ़कर 6,200 हो गई।

बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमित सात मरीजों की मौत हो जाने से राज्य में वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 62 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुहैया कराए गए आंकड़े के अनुसार, राज्य में इस समय सक्रिय मरीजों की संख्या 3,192 है।

झारखंड में कोरोनावायरस से संक्रमण का पहला मामला 31 मार्च को सामने आया था। एक मलेशियाई महिला कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई थी।

Created On :   22 July 2020 7:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story